17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यसांसद ही बने रहेंगे या CM भी बनेंगे चिराग? केंद्रीय मंत्री ने...

सांसद ही बने रहेंगे या CM भी बनेंगे चिराग? केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब, विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Published on

पटना

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि उन्हें बिहार की राजनीति में गहरी रुचि है। उन्होंने घोषणा की कि वह 2030 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। चिराग ने स्पष्ट किया कि उनका फोकस राज्य की राजनीति पर है और उनका मुख्य एजेंडा हमेशा ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का रहा है। उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता रामविलास पासवान केंद्र की राजनीति पर ध्यान देते थे, लेकिन मैं खुद को राज्य की राजनीति में ज्यादा देखता हूं। 2025 में नहीं तो 2030 में विधायक के तौर पर जरूर चुनाव लड़ूंगा।’

सीएम बनने और विधानसभा चुनाव लड़ने की दिया चिराग ने जवाब
दरअसल एक निजी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से सवाल किया गया था कि क्या वो बिहार का सीएम बनेंगे? इस सवाल का चिराग पासवान ने कोई साफ जवाब नहीं दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि ‘राजनीति में आने का कारण बिहार है। मैं 2025 में हाजीपुर से सांसद हूं और केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हूं। लेकिन आप मुझे 2030 में एक विधायक के तौर पर जरूर देख सकते हैं।’

एनडीए के प्रति वफादार हूं: चिराग पासवान
चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि उनका एनडीए से अलग होने या विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रेशर पॉलिटिक्स में विश्वास नहीं रखता। मेरा पूरा समर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति है। जब तक वे मौजूद हैं, मैं एनडीए के साथ हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए की मजबूती बरकरार रही तो 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

चिराग पासवान ने की जातीय जनगणना की वकालत
जातिगत जनगणना (कास्ट सेंसस) के मुद्दे पर चिराग पासवान ने इसे जरूरी बताया। उन्होंने कहा, ‘जाति बिहार की सच्चाई है। पिछड़े हुए लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने और विकास की नीतियां बनाने के लिए आंकड़ों का होना जरूरी है। राशि का आवंटन भी इन्हीं आंकड़ों के आधार पर किया जाना चाहिए।’ हालांकि, उन्होंने सुझाव दिया कि इस गणना के आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए, ताकि जातिगत राजनीति से बचा जा सके।

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट अभियान
चिराग पासवान ने अपने प्रमुख अभियान ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए वे बिहार की जनता से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है।

तेजस्वी यादव से गठबंधन पर चिराग ने क्या कहा?
तेजस्वी यादव या एनडीए विरोधी दलों के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए चिराग ने कहा, ‘मैंने पोस्ट पोल अलायंस का कोई विकल्प नहीं रखा है। मेरा ध्यान केवल एनडीए को मजबूत बनाने पर है।’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...