15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यडोटासरा को देना पड़ेगा इस्तीफा? सदन की नोकझोंक के बीच फिर पनपा...

डोटासरा को देना पड़ेगा इस्तीफा? सदन की नोकझोंक के बीच फिर पनपा नया विवाद

Published on

जयपुर

विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर गतिरोध व्याप्त है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी पर झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच डोटासरा ने खुद के विधायकी को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कह देंगे, तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष को विधानसभा में हाउस का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। बता दें कि डोटासरा और विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी के बीच बीते दिनों हुई तीखी बयानबाजी से सियासत में जमकर उबाल है। इस दौरान डोटासरा के व्यंग्य बाणों से व्यथित होकर स्पीकर देवनानी भावुक हो गए थे।

डोटासरा ने खुद पर उठे सवालों पर दिया जवाब
बीते दिनों विधानसभा स्पीकर देवनानी ने यहां तक कह दिया था कि डोटासरा विधायक बनने के लायक नहीं है, तब से सियासत में डोटासरा पर कई सवाल उठ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के वाररूम में मीडिया से बातचीत के दौरान जवाब देते हुए डोटासरा ने यहां तक कह दिया कि अगर हमारे सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली इस्तीफा देने को कहेंगे, तो मैं अपना इस्तीफा देने को तैयार हूं। विधानसभा का सदन राजस्थान के लोगों के मुद्दे उठाने के लिए है, इसलिए सत्ता पक्ष को हाउस का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

देवनानी के घर पर खेद प्रकट करने को तैयार हूं- डोटासरा
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान डोटासरा और देवनानी के बीच जमकर व्यंग बाण चले। मंत्री अविनाश गहलोत के ‘दादी’ बयान पर डोटासरा स्पीकर की डायस के करीब पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा किया। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया। इधर, देवनानी डोटासरा के बयानों से व्यथित होकर विधानसभा में फफक पड़े। डोटासरा ने सफाई देते हुए कहा कि ‘देवनानी उनके बड़े भाई जैसे हैं, अगर उन्हें कोई भ्रम है, तो मैं उनके घर जाकर खेद प्रकट करने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि हम एक दूसरे के पारिवारिक आयोजनों, सुख-दुख में आते जाते हैं। मेरे मन में उनके प्रति कोई दुर्भावना नहीं है।

देवनानी भी तो सस्पेंड हो चुके हैं- डोटासरा
डोटासरा ने स्पीकर देवनानी के बयान का जवाब देते हुए कहा कि वह कहते हैं कि मैं विधानसभा में आने लायक नहीं हूं, विधायक बनने लायक नहीं हूं, तो मुझे वह सर्टिफिकेट देने वाले कौन है? उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी सरकार के दौरान जब स्पीकर सीपी जोशी थे, तब वासुदेव देवनानी को भी डायस के करीब आने के कारण सस्पेंड किया गया था। उस समय के प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया और देवनानी ने भी खेद प्रकट नहीं किया था, लेकिन मैं तो फिर भी खेद प्रकट कर चुका हूं।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...