29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य15 दिन में भरना होगा जुर्माना वरना कुर्की की तलवार! बिजली चोरी...

15 दिन में भरना होगा जुर्माना वरना कुर्की की तलवार! बिजली चोरी मामले में सपा सांसद बर्क को नोटिस

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश में संभल के समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर्रहमान बर्क को बिजली चोरी के मामले में नोटिस भेजा गया है। समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर्रहमान बर्क को संभल बिजली विभाग ने भारी जुर्माने के बाद उसे वसूलने के लिए बिजली विभाग सेक्शन 3 के तहत 15 दिन का नोटिस दे दिया है। बिजली चोरी के मामले में लगातार एक्शन लिए जा रहे हैं।

संभल के अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने कहा कि सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क को कानून के प्रावधानों के तहत नोटिस भेजा गया है। हमने एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया है। 1.9 करोड़ रुपये का नोटिस उन्हें भेजा गया है, उन्हें जवाब देने के लिए 15 दिन की समय सीमा दी गई है। अगर वो हमारे आंकलन से संतुष्ट नहीं हैंं, तो उन्हें हमें पत्र देना पड़ेगा। उन्हें आगे अपील करने का भी अधिकार है। इस पूरी प्रकिया में एक महीने का समय लगेगा।

संपत्ति हो सकती है कुर्क
अगर तय समय सीमा में बर्क जुर्माना नहीं भरते हैंं, तो बिजली विभाग सेक्शन 5 के तहत डीएम को पत्र लिख वसूली के लिए कह सकता है। इसके बाद डीएम कार्रवाई कर सकते हैं। यदि तहसीलदार को वसूली का आदेश मिलता है, तो वे बर्क की संपत्ति को कुर्क कर सकते हैं। यदि वसूली के आदेश के बावजूद बर्क भुगतान नहीं करते हैंं, तो तहसीलदार उनकी संपत्ति कुर्क कर सकते हैं।

अधिकारियों को धमकाने का आरोप
बता दें, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर बिजली विभाग की छापेमारी के दौरान जांच में गड़बड़ी पाई गई। बिजली विभाग ने सपा सांसद के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही उनके सहयोगियों पर विभाग के अधिकारियों को भी धमकाने का आरोप लगा है। धमकी देने के मामले में सपा सांसद के पिता के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को देख लेने की बात कही थी। संभल के सांसद बर्क के घर की बिजली काटी जा चुकी है। उन पर एक करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बिजली विभाग ने दर्ज कराया केस
बिजली चोरी के आरोपों में घिरे संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपासराय स्थित घर पर गुरुवार सुबह भारी पुलिस फोर्स के साथ बिजली विभाग की टीम पहुंची थी। टीम तीन दिन पहले लगाए गए स्मार्ट मीटर की जांच करने पहुंची थी कि इन दिनों में कितने यूनिट बिजली की खपत हुई। गड़बड़ी का पता चलने के बाद बिजली विभाग ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...