10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्य'बर्थडे से पहले मार देंगे' पप्पू यादव को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई...

‘बर्थडे से पहले मार देंगे’ पप्पू यादव को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, अब पाकिस्तान से आया कॉल

Published on

पटना

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताया है और कहा है कि वो पाकिस्तान से बोल रहा है। उसने कहा कि गोल्डी बरार ने उसे धमकी देने के लिए कहा है। बता दें, पप्पू यादव इन दिनों झारखंड चुनाव में हेमंत सोरेन के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ताजा धमकी एक ऑडियो कॉल के जरिए मिली है। 3 मिनट 57 सेकंड के इसऑडियो में धमकी देने वाला बार-बार कह रहा है कि वो पाकिस्तान से बोल रहा है। वो कह रहा है कि पहले भी नेपाल से फोन करके समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन पप्पू यादव नहीं माने। अब उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

24 दिसंबर को पप्पू यादव का जन्मदिन है। कॉल करने वाले ने धमकी दी गई है कि पप्पू यादव को जन्मदिन से पहले ही उन्हें मार दिया जाएगा। धमकी देने वाला कह रहा है कि गोल्डी भाई ने उसे फोन करने के लिए कहा है। उसने रविवार को भी फोन किया था, लेकिन पप्पू यादव ने फोन नहीं उठाया।

धमकी पर पप्पू यादव ने क्या कहा?
पप्पू यादव ने कहा कि अपराधी बार-बार उनके परिवार का जिक्र कर रहा है। उन्होंने अपराधी को चेतावनी देते हुए कहा कि वो जितनी रेकी करनी है कर ले, लेकिन उनके परिवार को बीच में न लाए। उन्होंने कहा, टउनकी लड़ाई मेरे विचारधारा से है, सरकार के सिस्टम से है तो वह हमें मरवाए। लेकिन, जब परिवार की चर्चा होगी तो उसके रास्ते अलग होंगे।’ पप्पू यादव ने कहा कि धमकी भरा ऑडियो उन्होंने सरकार को भेज दिया है।

एक हफ्ते पहले भी मिली थी पप्पू यादव की धमकी
एक हफ्ते पहले भी पप्पू यादव को कूरियर से एक धमकी भरा पत्र मिला था। इसमें कहा गया था कि 15 दिनों के अंदर उनके दिल्ली स्थित कार्यालय अर्जुन भवन को उड़ा दिया जाएगा। इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकी भरे कॉल और मैसेज आ चुके हैं। कुछ समय पहले पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले एक शख्स महेश पांडे को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। हालांकि, पुलिस ने कहा था कि महेश पांडे का लॉरेंस बिश्नोई से कोई संबंध नहीं है। ताजा धमकी के बाद पूर्णिया पुलिस के लिए एक बार फिर चुनौती खड़ी हो गई है।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...