9.7 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यबिहार में नीतीश बदलेंगे सरकार ? शाहनवाज, रविशंकर प्रसाद दिल्ली तलब

बिहार में नीतीश बदलेंगे सरकार ? शाहनवाज, रविशंकर प्रसाद दिल्ली तलब

Published on

पटना

बिहार में में सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। हो सकता है राज्य का राजनैतिक परिदृश्य बदल जाए जो हालात पैदा हो गए हैं उससे लगता है कि मंगलवार को बिहार में कुछ बड़ा हो सकता है। इस लिहाज से अगले तीन-चार दिन काफी महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं।

सत्ताधारी एनडीए गठबंधन के घटक जदयू ने सभी अपने एमपी, एमएलए/एमएलसी को पटना तलब किया है। उन्हें कहा गया है कि शाम तक हर हाल में पटना पहुंच जाएं। कई जदयू नेताओं ने अपने बयान में कहा है कि कुछ भी हो सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि आरसीपी सिंह प्रकरण के बाद उत्पन्न स्थिति पर विचार करने के लिए सब को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सीएम आवास पर उनकी बैठक होने वाली है। ललन सिंह ने टीवी चैनलों को दिए अपने बयान में बीजेपी के प्रति पार्टी की नाराजगी भी मजबूती से उजागर कर दिया है।

इस बीच बीजेपी के दो बड़े नेता बिहार से दिल्ली रवाना हो गए हैं। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन दिल्ली जा रहे हैं। उनके साथ-साथ सांसद रविशंकर प्रसाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें बुलाया गया है। बीजेपी बिहार उत्पन्न राजनैतिक हालात पर चर्चा कर सकती है। इधर सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कहा गया है कि कोई भी नेता गठबंधन के मुद्दे पर बात नहीं करेंगे। यह भी कहा गया है कि आरसीपी सिंह प्रकरण भी बात नहीं करेंगे इससे तो यही लगता है बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व बिहार के ताजा राजनैतिक हालात पर कोई फैसला लेने पर विचार कर रहा है

दूसरी और राजद की ओर से भी संकेत दिया गया है गया है कि नीतीश कुमार अगर बीजेपी से अलग हो जाते हैं तो राज्य को अस्थिर नहीं होने दिया जाएगा। मी़डिया रिपोर्ट के अनुसार राजद नेता शिवानंद तिवारी ने साफ कर दिया है कि बीजेपी से अगल होने पर पार्टी नीतीश कुमार को सपोर्ट करेगी। इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी नीतीश कुमार की बीत चीत हुई है। जानकारी मिली है कि नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से फोन पर बात की। उसके बाद कांग्रेस के सभी विधायकों को पटना बुला लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि वर्तमान सियासी हालात को लेकर पार्टी जनों को पटना बुलाया गया है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...