5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबीजेपी में मिल जाएगी शिंदे की शिवसेना? अमित शाह ने दे दिया...

बीजेपी में मिल जाएगी शिंदे की शिवसेना? अमित शाह ने दे दिया बड़ा ऑफर? जानें क्या-क्या बड़े दावे

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में पिछले साल नई सरकार के गठन के बाद से ही उठापटक का दौर जारी है. सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के मतभेदों की खबरें आए दिन आती रही हैं. कभी फडणवीस शिंदे गुट के विधायकों की सिक्योरिटी लेवल कम कर देते हैं और कभी शिंदे महाराष्ट्र सरकार की जरूर बैठकों से गायब हो जाते हैं. हाल ही में सीएम फडणवीस ने शिंदे सरकार के दौरान लिए गए कई फैसलों को भी पलटा है. यानी साफ है कि महाराष्ट्र में बीजेपी और शिंदे की शिवसेना के बीच गठबंधन पटरी पर नहीं है.

इस खींचतान के बीच शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र ‘सामना’ में बड़े हैरानीभरे दावे सामने आए हैं. ‘सामना’ में लिखा गया है कि गृह मंत्री अमित शाह ने एकनाथ शिंदे को बीजेपी में शिवसेना का विलय करने का ऑफर दिया है. यह ऑफर शिंदे द्वारा बार-बार सीएम पद मांगने के चलते दिया गया है.

सुबह 4 बजे पुणे की होटल में मीटिंग!
‘सामना’ में दावा किया गया है कि पुणे की कोरेगांव स्थित वेस्टर्न होटल में सुबह 4 बजे एकनाथ शिंदे और अमित शाह की मुलाकात हुई. इसमें फडणवीस की ढेरों शिकायतों के बाद शिंद ने अमित शाह से अपना मुख्यमंत्री पद वापस मांगा लेकिन इसके बदले अमित शाह ने उन्हें शिवसेना का विलय बीजेपी में करने को कहा. दोनों नेताओं के बीच क्या-क्या बातचीत हुई, इसका पूरा विवरण ‘सामना’ में दिया गया है. इसमें यह भी लिखा गया है कि कैसे एकनाथ शिंदे बार-बार बीजेपी हाईकमान के सामने नाक रगड़ने पर मजबूर हो रहे हैं.

संजय राउत ने क्या कहा?
जब इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि हां यह हुआ है. उन्होंने कहा, ‘सुबह 4 बजे एकनाथ शिंदे अपने हाईकमान यानी अमित शाह से पुणे में मिलते हैं. वह सबसे पहले वह देवेंद्र फडणवीस की शिकायत करते हैं कि कैसे हमारी पार्टी के लोगों को दबाया जा रहा है, तंग किया जा रहा है. शिंदे कहते हैं कि आपने मुझे कहा था कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनाएंगे. इस पर अमित शाह तो यह कहेंगे ही कि हमारे 125 से ज्यादा विधायक हैं तो आपको कैसे बनाए. हमारे पास इतना बहुमत है कि बाहर की पार्टी का कोई मुख्यमंत्री नहीं बनेगा. अगर आपको मुख्यमंत्री का दावा करना है तो आप अपनी पार्टी का विलय बीजेपी में कर दीजिए.’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...