5.1 C
London
Wednesday, February 18, 2026
Homeराज्य'लोगों की राय पर लेंगे फैसला', भाजपा में शामिल होने की अटकलों...

‘लोगों की राय पर लेंगे फैसला’, भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच बोले AAP विधायक भूपत भायाणी

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के कुछ ही दिन बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के दल बदलने की खबरें आने लगी हैं। हाल ही में खबर आई थी कि जूनागढ़ जिले के विसवादार विधानसभा क्षेत्र से आप के टिकट पर चुनाव जीते भूपत भायाणी भाजपा के संपर्क में हैं और उन्होंने BJP को बाहर से समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं, भूपत भायाणी ने कहा है कि वह अभी इस अबरे में सोचेंगे।

संवाददाताओं से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा कि वह भाजपा में जा सकते हैं। भूपत भायाणी ने कहा, “मैं पहले लोगों से सलाह लूंगा।” गुजरात विधानसभा में अपनी शुरुआत करते हुए AAP ने इस बार पांच सीटें जीतीं। भूपत भायाणी ने जूनागढ़ जिले की विसवादार विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने तीन बार जीत दर्ज की थी।

इससे पहले यह सूचना थी कि भूपत भायाणी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले लेंगे, लेकिन अचानक उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेने से इनकार कर दिया और पार्टी को बाहर से ही समर्थन देने का ऐलान किया था। जिसके बाद अब उन्होंने कहा है कि वो यह फैसला जनता से पूछने के बाद ही लेंगे।

Latest articles

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...