17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में फिर आएगा सियासी भूचाल? उद्धव ठाकरे की पार्टी के 2...

महाराष्ट्र में फिर आएगा सियासी भूचाल? उद्धव ठाकरे की पार्टी के 2 सांसद एकनाथ शिंदे के संर्पक में, शिवसेना नेता का दावा

Published on

नई दिल्ली/मुंबई

शिवसेना ने शनिवार को दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) के दो नवनिर्वाचित सांसद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता सचिन अहीर ने पलटवार करते हुए कहा कि यह दावा डर और हताशा के कारण किया जा रहा है, क्योंकि शिवसेना के जनप्रतिनिधि अब इस बात को लेकर आशंकित हैं कि राज्य में चुनाव लड़ने के दौरान उनके गठबंधन का चेहरा कौन होगा। चुनाव इस साल के दूसरे छमाही में होना है। शिवसेना के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दलबदल रोधी कानून का हवाला देते हुए दोनों लोकसभा सदस्यों का नाम बताने से इनकार किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि चार अन्य सांसद भी जल्द ही इन दोनों के साथ मिलकर शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

उद्धव ठाकरे ने विशेष समुदाय से वोट मांगे
ठाणे से नवनिर्वाचित सांसद म्हस्के ने कहा कि जिस तरह से उद्धव ठाकरे ने एक विशेष समुदाय से वोट मांगे, उससे लोकसभा के दोनों सदस्य नाखुश हैं। म्हस्के ने कहा कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के दो नवनिर्वाचित सांसद संपर्क में हैं और चार अन्य सांसद उनके साथ जुड़ेंगे और मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे।

म्हस्के की टिप्पणी क्यों आई?
म्हस्के की टिप्पणी शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के इस दावे की पृष्ठभूमि में आई है कि शिंदे गुट के कुछ विधायक और सांसद ठाकरे के साथ फिर से जुड़ने के इच्छुक हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राज्य की सात लोकसभा सीट जीतीं, जबकि ठाकरे गुट नौ सीट पर विजयी रहा।

शिवसेना यूटीबी के दावों का सच क्या?
इन दावों पर सचिन अहीर ने कहा कि उनकी पार्टी का रुख साफ है कि नेतृत्व और उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह करने वालों के साथ उनका कोई संबंध नहीं है। अहीर ने दावा किया कि शिंदे गुट के कुछ सांसदों को टिकट नहीं दिए जाने के कारण उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) से संपर्क किया था, लेकिन शिवसेना (यूबीटी) ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...