9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यअभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बिना… अखिलेश यादव की अली खान की अंतरिम...

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बिना… अखिलेश यादव की अली खान की अंतरिम जमानत पर आई पहली प्रतिक्रिया

Published on

लखनऊ:

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हरियाणा पुलिस ने उन्हें 18 मई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सोनीपत की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। सोनीपत कोर्ट पहले उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में और फिर 27 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। इस पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा छेड़ दिया।

प्रो. अली खान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर किए गए पोस्ट के जरिए देश की संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालने का आरोप है। यह मामला हरियाणा राज्य महिला आयोग की शिकायत पर दर्ज किया गया था। हालांकि्र सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए यह स्पष्ट किया कि भविष्य में इस मामले से संबंधित कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी वे नहीं करेंगे। कोर्ट ने उनके पासपोर्ट को जमा करने और एक विशेष जांच टीम के गठन का भी आदेश दिया है। इस टीम में तीन आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें एक महिला अधिकारी राज्य से बाहर की होंगी।

अखिलेश ने क्या कहा?
इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बिना हर स्वतंत्रता औपचारिक है। उन्होंने इस गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की गिरफ्तारी के विरोध में विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक दोनों ही सामने आए।

शिक्षकों ने इसे एकेडमिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया है, जबकि छात्रों ने इसे न केवल अनुचित बताया, बल्कि उनकी तत्काल रिहाई की मांग भी की। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में अली खान के शब्दों के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी भाषा से दूसरे लोग असहज और अपमानित महसूस कर सकते हैं। इसलिए इस पर संयम आवश्यक है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...