13.3 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeराज्यमहिला और प्रेमी को तालिबानी सजा, साड़ी उतारकर गांव में घुमाया, गांव...

महिला और प्रेमी को तालिबानी सजा, साड़ी उतारकर गांव में घुमाया, गांव वालों के साथ पति ने किया डांस

Published on

दाहोद,

गुजरात के आदिवासी बहुल दाहोद में एक महिला और उसके प्रेमी को तालिबानी सजा दी गई. प्रेमी के साथ भागी महिला को लोग पीटते रहे और पति गांव वालों के साथ डांस करता रहा. इस दौरान वहां मौजूद किसी ने घटना की वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने वीडियो के आधार पर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला फतेहपुर तहसील के मारगला गांव का है. यहां की रहने वाली महिला कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी.

महिला को जमीन पर घसीटते हुए गांव में घूमाया
इसके बाद जब महिला गांव आई है, तो ग्रामीणों ने हंगामा किया. सबसे पहले महिला और उसके प्रेमी को गांव के बीच में खड़ा कर दिया. फिर महिला ने जो साड़ी पहनी थी, उसको लोगों ने खोलकर वही साड़ी प्रेमी के सर पर बांध दी. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला को जमीन पर घसीटते हुए पूरे गांव में घुमाया.

पत्नी को सजा मिलती देख पति करने लगा डांस
यह नजारा देखकर पास में खड़ा उसका पति ग्रामीणों के साथ मिलकर नाचने लगता है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला सामने आते ही पुलिस भी हरकत में आ गई.पुलिस ने जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच की जा रही है. पूरा प्रकरण उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है और वे इस पर लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this