12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्य'वर्क फ्रॉम होम' के नाम पर महिला से 15 लाख की ठगी,...

‘वर्क फ्रॉम होम’ के नाम पर महिला से 15 लाख की ठगी, जालसाजों की तलाश में जुटी पुलिस

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 37 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा घर से काम करने के अवसर का लालच देकर 15.14 लाख रुपये गंवा दिए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है.

अधिकारी के मुताबिक जालसाजों में एक महिला भी शामिल थी. तीनों ने पिछले साल फरवरी से जुलाई के बीच डोंबिवली शहर की रहने वाली पीड़िता से संपर्क किया था. मनपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पीड़िता को टेलीग्राम एप्लिकेशन का एक्सेस दिया. इसके बाद उसे ऑनलाइन पूरा करने के लिए काम दिए.

जालसाजों की तरफ से पीड़िता को काम के लिए आकर्षक रिटर्न का भी आश्वासन दिया गया. जिसके बाद आरोपियों ने कुछ समय के लिए विभिन्न ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से उससे 1514460 रुपये ले लिए. जब पीड़िता को आरोपियों को दी गई राशि या वादा की गई कमाई वापस नहीं मिली, तो उसने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

मनपाड़ा पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की. अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इसी तरह कम से कम पांच अन्य लोगों को भी ठगा है और इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...