8.8 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यसमंदर में 'लापता' हुई महिला बेंगलुरु पहुंची, तलाश में खर्च हुए 1...

समंदर में ‘लापता’ हुई महिला बेंगलुरु पहुंची, तलाश में खर्च हुए 1 करोड़

Published on

विशाखापट्टनम

आरके बीच पर शादीशुदा महिला के लापता होने के मामले में अजीब ट्विस्ट आ गया है। जिस महिला को बताया जा रहा था कि वह समंदर में डूब गई है उसका मोबाइल कॉल डेटा संकेत दे रहा है कि वह बेंगलुरु में है। आर साई प्रिया नाम की महिला ने अपने मां-बाप को मेसेज किया है कि वह सुरक्षित है और जल्द ही घर लौटेगी। बता दें कि महिला के गायब होने के बाद समंदर में उसके शव को ढूंढने की कोशिश की जा रही थी।

तीन दिन पहले 23 साल की साई प्रिया अपने पति श्रीनिवास के साथ आरके बीच पर गई थी। वह संजीवैया नगर की रहने वाली है। उनके पति एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पत्नी के पानी में डूबने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका कहना था कि दोनों थोड़ी देर के लिए अलग हुए। साई प्रिया समंदर की तरफ गई थी लेकिन लौटकर वापस नहीं आई।

सूत्रों का कहना है कि श्रीनिवास और प्रिया की शादी दो साल पहले हुई थी। प्रिया कंप्यूटर कोचिंग के नाम पर विशाखापट्टनम में रहती थी। वे दोनों एक दूसरे से खुश नहीं रहते थे। शिकायत दर्ज कराने के बाद सिटी मेयर और डिप्टी मेयर ने इस मामले में ध्यान दिया और प्रिया की तलाश के नेवी के एक चॉपर को भी लगाया गया। हालांकि समंदर में कुछ हासिल नहीं हुआ।

सूत्रों का कहना है कि इस सर्च ऑपरेशन में प्रशासन ने करीब 1 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।लेकिन महिला का पता बेंगलुरु में चला। पहले पुलिस को उसके मोबाइल का डेटा नेल्लोर में मिला। इसके बाद उसने मेसेज भेजकर पैरंट्स को बताया कि वह बेंगलुरु में है। पुलिस का कहना हैकि बेंगलुरु से लौटने के बाद आगे की जांच की जाएगी। वह नाबालिग नहीं है औऱ अपनी इच्छा से गई थी इसलिए वजह को जानना जरूरी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...