8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यकाले रंग के ट्रॉली बैग में महिला की लाश, बाएं कंधे से...

काले रंग के ट्रॉली बैग में महिला की लाश, बाएं कंधे से थोड़ा नीचे लिखा है ‘मां’, गुरुग्राम में वारदात से सनसनी

Published on

गुरुग्राम

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गुरुग्राम में शिव नादर स्कूल के पास सड़क के किनारे खून से लथपथ एक महिला का शव मिला है। शव को काले रंग के एक ट्रॉली बैग में भरकर यहां छोड़ा गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव के सिर पर गहरे जख्म के निशान हैं और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। गुरुग्राम पुलिस ने शव की पहचान बताने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने बताया कि हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 30 से 35 साल है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद रोड पर घटनास्थल का पुलिस की सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड टीमों ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव को किसी दूसरी जगह से लाकर यहां फेंका गया है।

बाएं कंधे से थोड़ा नीचे काले-लाल रंग से लिखा है ‘मां’
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मृतका ने हरे रंग का टॉप और हरे रंग की जींस पहन रखी है और उसके दाहिने हाथ में चूड़ी है। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर एक टैटू बना हुआ है और उसके बाएं हाथ में एक ब्रेसलेट है। उसके बाएं हाथ के अंगूठे पर नंबर 8 का टैटू बना हुआ है और बाएं कंधे से थोड़ा नीचे काले और लाल रंग से ‘मां’ लिखा हुआ है।

पहचान बताने वाले को 25,000 रुपये का इनाम
प्रवक्ता ने कहा कि हम मृतका की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और मृतका की पहचान बताने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। (इनपुट भाषा)

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...