3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यसंभल में 40 पुलिस चौकी और चेकपोस्टों का काम युद्ध स्तर पर...

संभल में 40 पुलिस चौकी और चेकपोस्टों का काम युद्ध स्तर पर जारी, सपा सांसद के मोहल्ले में बांटी गई मिठाई

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल में बीते साल 24 नंवबर को हिंसा के बाद जिले में 40 पुलिस चौकी और चेकपोस्ट बनाने का कार्य युद्ध स्तर शुरू कर दिया गया है। एएसपी श्रीश चंद्र ने संभल में पुलिस चौकी व चेकपोस्ट बनाने को लेकर बताया कि संभल शहर में खग्गू सराय, दीपा सराय, हिंदूपुरा और पक्का बाग समेत चालीस पुलिस चौकी और चेकपोस्ट का काम शुरू किया गया है। हालांकि शाही जामा मस्जिद के नजदीक सत्यवृत नाम से बनी पुलिस चौकी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।

एएसपी श्रीश चंद्र के मुताबिक संभल सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अतिसंवेदनशील मोहल्ला दीपासराय अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आता है। यहां से पेशेवर अपराधी, तस्कर समेत अन्य अपराधी निवास करते है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत और निगरानी के लिए दीपा सराय मोहल्ले में पुलिस चौकी का होना आवश्यक था, इसलिए एक हजार स्क्वायर फीट एरिया को चिह्नित कर पुलिस चौकी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

अपराध रोकने के लिए तैयारी
यहां बताते चले कि दीपासराय अतिसंवेदनशील इलाके में बनाई जा रही पुलिस चौकी सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर से कुछ ही दूरी पर है। वहीं पुलिस का कहना है कि उक्त मोहल्ले में अपराधी किस्म के लोग निवास करते है, इसलिए यहां पुलिस चौकी का होना अत्यंत आवश्यक था। आम जनमानस की सुरक्षा की दृष्टिगत और अपराधी किस्म की निगरानी हो सके इसके लिए पुलिस चौकी बेहद जरूरी थी।

बीते साल 24 नंवबर को हुई शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद से संभल पुलिस और प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है, ताकि भविष्य में पुन: ऐसी घटना न हो सके। लिहाजा दीपासराय अतिसंवेदनशील मोहल्ले में पुलिस चौकी की नींव की खुदाई की गई। इस दौरान मिष्ठान वितरण किया गया।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...