8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यसंभल जामा मस्जिद की पुताई करने पहुंचे कर्मी, एएसआई की टीम ने...

संभल जामा मस्जिद की पुताई करने पहुंचे कर्मी, एएसआई की टीम ने पूरा किया था सर्वे, जानिए मामला

Published on

संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद की पुताई का कार्य शनिवार से शुरू हो सकता है। इसके लिए कर्मी जामा मस्जिद परिसर पहुंच चुके हैं। अप्रूवल मिलते ही काम को शुरू कराया जाएगा। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार 12 मार्च को सुनवाई के दौरान बाहरी दीवारों की पुताई के आदेश जारी किए थे। इसके साथ-साथ संभल जामा मस्जिद पर रमजान के पवित्र माह के दौरान लाइटिंग का आदेश जारी किया गया था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को जामा मस्जिद के सर्वे का कार्य पूरा कराया गया। शनिवार को एक बार फिर एएसआई की टीम के जामा मस्जिद पहुंचने और पुताई का कार्य शुरू कराए जाने की बात कही जा रही है।

दरअसल, संभल शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद के बीच हाई कोर्ट की ओर से रंगाई-पुताई का आदेश दिए जाने के बाद इस कार्य पूरा कराया जा रहा है। संभल में शाही जामा मस्जिद की रंगाई पुताई का कार्य अब शुरू ही होने वाला है। शनिवार की सुबह एएसआई के सदस्य मस्जिद निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके साथ रंगाई-पुताई का काम करने वाले कर्मचारी भी मौजूद रहे। वे अपने रहने और रुकने के इंतजाम के साथ मस्जिद परिसर पहुंचे हैं। इस दौरान शाही जामा मस्जिद इंतेजामिया कमिटी के सदर भी मौके पर मौजूद हैं। दो दिन पहले नापतोल के बाद एएसआई की टीम ने लौटने का निर्णय लिया था। रंगाई-पुताई का कार्य शुरू करने के लिए अप्रूवल का इंतजार किया जा रहा है। अप्रूवली मिलते ही जल्द काम शुरू कराया जाएगा।

काम शुरू होने की संभावना
शाही जामा मस्जिद में आज से रंगाई-पुताई का काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद एएसआई की टीम गुरुवार को मस्जिद में सर्वे करने पहुंची थी। एएसआई की टीम ने सफेदी और मरम्मत का काम शुरू होने से पहले पूरे मस्जिद का सर्वे किया। इस दौरान टीम ने मस्जिद के उन हिस्सों को चिह्नित किया, जहां पर सफेदी और मरम्मत की जरूरत है। वहीं, रंगाई-पुताई का कार्य करने वाले कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

दरअसल, 12 मार्च को हाई कोर्ट ने मस्जिद की आंशिक रंगाई-पुताई को मंजूरी दी थी। मस्जिद कमिटी की ओर से रंगाई-पुताई को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। इस पर जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने एक सप्ताह के भीतर सफेदी का काम पूरा करने का आदेश दिया।

संभल डीएम ने दिया भरोसा
संभल शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई के कार्य को लेकर डीएम राजेंद्र पेंसिया की ओर से एएसआई को मदद का भरोसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मस्जिद में रंगाई-पुताई के काम में अगर एएसआई को प्रशासन की कोई मदद चाहिए तो प्रशासन जरूर करेगा। वहीं, एएसआई की टीम अपनी तरफ से हाई कोर्ट के आदेश के तहत तैयारियों को पूरा करने में जुट गया है।

हिंदू पक्षकार ने की मांग
शाही जामा मस्जिद पुताई प्रकरण के बीच एक और विवाद गहराया गया है। हरिहर मंदिर के वादी पक्ष ने जामा मस्जिद पर हरे रंग के पेंट का विरोध जताया है। हिंदू पक्षकार ने सफेद रंग से मस्जिद की दीवारों को पेंट करने की मांग की है। दरअसल, मस्जिद पक्ष की मांग पर हाई कोर्ट ने एएसआई की देखरेख में जामा मस्जिद की दीवारों पर पुताई का आदेश जारी किया है। इस मामले में हिंदू पक्षकार का कहना है कि यह केवल मुस्लिम समाज की बिल्डिंग नहीं है। हमारी मांग सरकार,कोर्ट और स्थानीय प्रशासन से है कि यहां पर जो रंगाई-पुताई हो, वह न तो हिंदू के हिसाब से होनी चाहिए और न मुसलमान के।

बीजेपी नेता का बड़ा बयान
बीजेपी नेता राजेश सिंघल का जामा मस्जिद पुताई प्रकरण के बीच बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में भगवाकरण होने वाला है। यहां कोई पाकिस्तान नहीं बनेगा। संभल में हिंदू एकजुट हैं। सभी ने मिलकर होली मनाई हैं। उन्होंने सीएम योगी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम ने साफ कहा, होली होगी। यह हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान रहेगा। यह न ते पाकिस्तान है और न ही पाकिस्तान होने वाला है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के अधिकारियों ने जो सुरक्षा व्यवस्था की है, वह बेहतर है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...