17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यx पर जातिगत तनाव भड़काना पड़ा महंगा, MMBS छात्र को राजस्थान पुलिस...

x पर जातिगत तनाव भड़काना पड़ा महंगा, MMBS छात्र को राजस्थान पुलिस ने दिल्ली से किया अरेस्ट

Published on

भरतपुर

सीएम भजनलाल शर्मा पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में भरतपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक दिल्ली से एमबीबीएस फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी युवक अरविंद फौजदार लगातार भड़काऊ पोस्ट डालकर एक जाति विशेष के खिलाफ सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने का प्रयास भी कर रहा था। इस मामले में बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत आरोपी युवक को मथुरा गेट थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इधर, एसीजीएम कोर्ट द्वितीय ने आरोपी युवक को जमानत पर रिहा भी कर दिया है।

आरोपी ने सीएम के खिलाफ भी आपत्तिजनक पोस्ट की
इस मामले में बीजेपी कार्यकर्ता लाखन सिंह ने उद्योग नगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आरोप है कि युवक ने सीएम भजन लाल शर्मा को भी बार-बार निशाना बनाते हुए उनके फोटो से छेड़छाड़ की और उन्हें टैग करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इन पोस्ट में आरोपी ने सीएम की छवि को नुकसान पहुंचाने और दो जातियों के बीच वैमनस्य फैलाने की कोशिश की। इसको लेकर मथुरा गेट थाना पुलिस ने आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को एसीजीएम कोर्ट से मिली जमानत
आरोपी अरविंद The Society of Warriors @Unityjat’ नामक सोशल मीडिया अकाउंट से यह आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रहा था। यह अकाउंट अरविंद फौजदार चला रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी लखनपुर थाना इलाके के गांव परसवारा का रहने वाला है। इसके अलावा आरोपी अरविंद के पिता सेना से रिटायर्ड हैं और परिवार कृषि कार्यों से जुड़ा है। फिलहाल, अरविंद मिल्ट्री बेस हॉस्पिटल दिल्ली में प्रैक्टिस भी कर रहा है। इधर, एसीजीएम कोर्ट द्वितीय ने आरोपी युवक को जमानत पर रिहा कर दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this