12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्ययोगी का CM पद से हटना तो तय है... सपा के MLA...

योगी का CM पद से हटना तो तय है… सपा के MLA ने उपचुनाव नतीजों के बाद यूपी में उलटफेर का ऐलान कर दिया

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की अंदरुनी खेमेबाजी और सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर कयासों का बाजार बीते काफी दिनों से गरम रहता है। यह मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है, जब अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के विधायक ने सनसनीखेज दावा किया है। मेरठ सीट से विधायक हाजी रफीक अंसारी ने कहा है कि अगले महीने उपचुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री पद से हटना तय है।

सपा के कद्दावर नेता और मेरठ सीट से दूसरी बार विधायक बने रफीक ने आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर सपा की ही जीत होगी। बीजेपी के हारने का दावा करते हुए रफीक अंसारी ने कहा कि योगी सरकार ने डर की वजह से ही वोटिंग की तारीख को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया।

विधायक अंसारी ने इसके बाद सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि भाजपा चाहे ये उपचुनाव जीते या फिर हार जाए, योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री के पद से हटना तय है। यह पूछे जाने पर कि इसका पता उन्हें कहां से लगा तो कहने लगे उनका रूख बता रहा है और हवाओं का रूख भी बहुत कुछ कहानी कह रहा है। बस चुनाव के नतीजों का इंतजार कीजिए बाकी तस्वीर साफ हो जाएगी।

सपा विधायक के इस बयान के बाद यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कैम्पेन के लिए बीजेपी की तरफ से कोई भी आए या जाए, अब कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर भी निशाना साधा।

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...