21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यआपको परमानेंट डिप्टी सीएम कहा जाता है, लेकिन किसी दिन CM बनेंगे,...

आपको परमानेंट डिप्टी सीएम कहा जाता है, लेकिन किसी दिन CM बनेंगे, अजित पवार को लेकर बोले फडणवीस

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद राजनीतिक हलकों में विभागों के बंटवारे का इंतजार हो रहा है तो वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक बयान काफी चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में विधानमंडल के सत्र के दौरान अपने डिप्टी अजीत पवार की तारीफ की। फडणवीस ने भविष्यवाणी की कि आप एक दिन सीएम जरूर बनेंगे। महाराष्ट्र में महायुति की पचंड जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली है तो वहीं अजित पवार ने छठवीं बार डिप्टी सीएम के तौर पर कमान संभाली है। अजित पवार पहले कई बार मुख्यमंंत्री बनने की महत्वकांक्षा व्यक्त कर चुके हैं।

क्या बोले देंवेंद्र फडणवीस?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में महायुति सरकार के काम का जिक्र करते हुए कहा कि यह सातों दिन और चौबीस घंटे काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि मैं पवार और शिंदे अलग-अलग समय में काम करते हैं। अजित पवार सुबह काम करते हैं, फडणवीस दोपहर से आधी रात तक काम करते हैं। फडणवीस ने कहा कि शिंदे रात की शिफ्ट में काम करते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेता अजीत पवार से कहा कि वह एक दिन सीएम बनेंगे। विधानसभा में बोलते हुए यह वाकया गुरुवार को सामने आया।

आपको परमानेंट डिप्टी सीएम कहते हैं…
फडणवीस ने जोर देकर कहा कि वह और उनके डिप्टी अजीत पवार और एकनाथ शिंदे शिफ्ट में 24×7 काम करेंगे। फडणवीस ने शिंदे का जिक्र करते हुए कहा कि अजित पवार सुबह काम करेंगे क्योंकि वे जल्दी उठते हैं। मैं दोपहर से आधी रात तक ड्यूटी पर रहता हूं, जबकि रात भर आप सभी जानते हैं कि कौन काम पर है। अजित पवार की ओर मुड़ते हुए फडणवीस ने कहा कि आपको ‘स्थायी’ उपमुख्यमंत्री कहा जाता है, लेकिन मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। आप किसी दिन मुख्यमंत्री बनेंगे। सियासी हलकों में फडणवीस के इस बयान में अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं। महायुति 2.0 में अजित पवार की फडणवीस के साथ काफी अच्छी बांडिंग देखी जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this