11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य'तुम अभी मेरा बैग खोलो, मैं तुम्हें खोलूंगा...', बैग चेक कर रहे...

‘तुम अभी मेरा बैग खोलो, मैं तुम्हें खोलूंगा…’, बैग चेक कर रहे अफसर से उद्धव की हॉट टॉक!

Published on

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. 20 नवंबर को राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. इसी बीच, उद्धव ठाकरे का गुस्सा चुनाव आयोग के अधिकारियों पर फूटा है. दरअसल, चुनाव आयोग के ऑफिसर ने उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच की थी, जिसके बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का गुस्सा फूट पड़ा. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यवतमाल जिले के वानी हेलीपैड पर उद्धव ठाकरे के बैग की जांच करने की मांग की. इसके बाद उद्धव नाराज हो गए और उन्होंने कर्मचारियों से सवाल करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया.

उद्धव ने कर्मचारियों से कहा, “क्या उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार के बैग की भी तलाशी ली है. क्या वे महाराष्ट्र में रैलियों के लिए दौरे के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह के बैग की भी तलाशी लेते हैं.”

उद्धव और ऑफिसर के बीच सवाल-जवाब
उद्धव: आपका नाम क्या है? कहां के रहने वाले हो?
ऑफिसर: अमरावती
उद्धव: अभी तक किसकी-किसकी बैग चेक की? मेरी BAG चेक करो ठीक है लेकिन हमारे पहले किसकी -किसकी बैग चेक की? कौन- कौन से राजनेता की बैग चेक की?
ऑफिसर: नहीं सर, किसी की नहीं की. चार महीने में आप पहले हैं.
उद्धव: चार महीने में किसी की चेकिंग नहीं की, पहला ग्राहक मैं मिला. हमारी बैग चेक करो, मैं कुछ नहीं बोलूंगा लेकिन आपने शिंदे की बैग चेक की क्या? फडणवीस की बैग? अजित पवार की चेक की क्या? मोदी और अमित शाह की चेक की क्या?
ऑफिसर: अभी तक आए नहीं.
उद्धव: आते तो चेक करते? मुझे वीडियो आना चाहिए. ठीक है मेरी बैग चेक करो, विडियो मैं रिलीज करता हूं, जो खोलना है उसे खोलो. चेक करो, बाद में मैं आपको खोलता हूं. गारमेंट देख लो. आप इंसान हो, मुझे अमित शाह और मोदी की बैग चेक करते वक्त का एक तुम्हारी विडियो भेजना, मेरा नाम उद्धव ठाकरे है. बताओ ना तुम्हारा नाम क्या है, कहां रहते हो ?
उद्धव: मध्य प्रदेश, गुजरात के नहीं हो ना? चलो महाराष्ट्र में चेक करने के लिए भी बाहर के लोग हैं. चलो धन्यवाद!

अधिकारियों का बनाया वीडियो
उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों के नाम लिए और उनका वीडियो शूट किया. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से कहा कि वे सत्ता पक्ष के नेताओं की भी जांच करें और तलाशी का वीडियो शूट करने के बाद उसे साझा करें.महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली. शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने थे.

‘चोर की दाढ़ी में तिनका’
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा कर्मचारी अपना काम करते हैं, वो तो हमारे बैग भी खोलते हैं. अफसर तो अपना काम करते है. अगर बैंग में कुछ नहीं होता, तो डर क्यों है. चोर की दाढी में तिनका है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...