15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हो जाओगी...' एयर होस्टेस को डिजिटल अरेस्ट...

‘मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हो जाओगी…’ एयर होस्टेस को डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिए 10 लाख

Published on

ठाणे,

बीते दिनों देश में साइबर क्राइम के मामले जिस तेजी से बढ़े उतनी ही तेजी से ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी चीज भी सामने आई है. इसमें बड़ी संख्या में लोगों से ठगी की जा रही है. ताजा मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है जहां साइबर ठगों ने 24 साल की एयरहोस्टेस से 10 लाख रुपये ले लिए.

अधिकतर मामलों की तरह इसमें भी फ्रॉड ने महिला को सरकारी अधिकारी बनकर फोन किया और कहा कि आप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंस चुकी हैं. इसी की धमकी देते हुए केस बंद करने के नाम पर ठगों ने उससे 10 लाख रुपये अपने अकॉउंट में ट्रांसफर करा लिए.

पुलिस के अनुसार कल्याण में रहने वाली एयर होस्टेस को 23 नवंबर, 2024 को अज्ञात फोन नंबर से कॉल आई. सामने वाले ने उसे बताया कि उसके द्वारा भेजा गया पार्सल ईरान में अपने लोकेशन तक नहीं पहुंचा है.जब पीड़िता ने कॉल करने वाले को बताया कि उसने कोई पार्सल नहीं भेजा है, तो कॉल करने वाले ने उसे वीडियो कॉल पर बताया कि उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आया है और उससे कहा कि बात मानो वरना गिरफ्तारी हो जाओगी.

इसके बाद कॉल करने वाले ने उसके मोबाइल नंबर पर कुछ लिंक भेजे और फोन काटने से पहले उसे 9.93 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया. सब कुछ हो जाने के बाद महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसने पुलिस से संपर्क किया.

बता दें कि डिजिटल अरेस्ट एक प्रकार से किसी को मेंटली कंट्रोल करने जैसा होता है और एक फोन कॉल से इसके जाल में फंस चुके लोग इसे भयानक बताते हैं और लाखों रुपये भी गंवा देते हैं. ऐसे कई मामले सामने आए हैं और रोज आ रहे हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...