17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यआप एक दिन जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे… CM फडणवीस ने अजित पवार से...

आप एक दिन जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे… CM फडणवीस ने अजित पवार से कही ये बात, जानें क्यों

Published on

नागपुर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार से कहा कि वह एक दिन जरूर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे. फडणवीस गुरुवार को नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस का जवाब देते हुए ये बातें कहीं.

सीएम ने कहा कि वह और उनके डिप्टी अजित पवार और एकनाथ शिंदे शिफ्ट में 24/7 काम करेंगे. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि अजित पवार जल्द उठने वालों में से हैं. इसलिए वह सुबह काम करेंगे.सीएम फडणवीस ने कहा कि वह दोपहर 12 बजे से आधी रात तक ड्यूटी करेंगे, लेकिन आप सभी जानते हैं कि देर रात तक काम करने वाले कौन हैं? उन्होंने शिंदे का जिक्र करते हुए कहा कि वे देर रात तक काम करने वाले जाने जाते हैं.

अपने वक्तव्य के दौरान फडणवीस ने अजित पवार की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि आपको ‘स्थायी उपमुख्यमंत्री’ कहते हैं, लेकिन मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं… आप एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद अजित पवार ने 5 दिसंबर को छठी बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.

मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षाओं को लेकर मुखर रहे हैं अजित पवार
एनसीपी नेता अजित पवार मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षाओं को लेकर लगातार मुखर रहे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले भी वो अपनी महत्वाकांक्षा जता चुके हैं. साल 2023 में शरद पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अजित पवार ने नाता तोड़ लिया था और भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल हो गए थे. एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था.

इस बीच, अपने चाचा शरद पवार के साथ पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न घड़ी को लेकर कानूनी लड़ाई हुई. इस लड़ाई में अजित पवार को जीत मिली और पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न घड़ी उन्हें मिल गए
.
चुनाव में जीत के बाद फिर उपमुख्यमंत्री बने हैं अजित पवार
लेकिन लोकसभा चुनाव में एनडीए को शिकस्त मिली. एनसीपी को केवल एक सीट से ही संतोष करना पड़ा. हालांकि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने जोरदार तरीके से वापसी की. उनकी पार्टी ने 57 सीटों पर चुनाव लड़ा और 41 पर जीत हासिल की.

जबकि बीजेपी ने 230 सीटों पर जीत हासिल की और महाविकास अघाड़ी को केवल 46 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. चूंकि चुनाव के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. इस कारण चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस राज्य के सीएम बने और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...