7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
HomeUncategorizedमप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म राष्ट्रसेवा, संस्कार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सशक्त संदेश देती है। सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म ‘शतक’ संगठित विचार, चरित्र निर्माण और सेवा भाव की भावना को मजबूती से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को दर्शाती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठित समाज, सशक्त चरित्र और सेवा भाव के माध्यम से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है, और फिल्म ‘शतक’ इसी सोच को आगे बढ़ाती है।

उनके इस निर्णय की आमजन में सराहना हो रही है। संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 साल’ का निर्माण वीर कपूर ने किया है और निर्देशन आशीष मल्ल ने किया है। यह फिल्म 20 फरवरी को रिलीज़ हुई थी। इसमें वर्ष 1925 में संघ की स्थापना से लेकर उसके 100 वर्षों की यात्रा को दर्शाया गया है। फिल्म में संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और पूर्व सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर के योगदान को भी विस्तार से दिखाया गया है। फिल्म संघ की विचारधारा, संगठन निर्माण और सामाजिक कार्यों को रेखांकित करती है। राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद अब मध्य प्रदेश में दर्शक फिल्म को बिना मनोरंजन कर के देख सकेंगे।

Read Also :- राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि 52वीं एसआरजीएम नेवल गन रवाना, 300 किलोवॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this