14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालभोपाल में आज सजेगा बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार, सुप्रसिद्ध भजन...

भोपाल में आज सजेगा बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार, सुप्रसिद्ध भजन गायक बिखेरेंगे सुरों का जादू

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल में खाटू श्याम बाबा के भक्तों के लिए एक भव्य और भक्तिमय शाम का आयोजन होने जा रहा है। ‘चरण सेवा अरदास संकीर्तन परिवार रजि. भोपाल’ द्वारा आगामी 3 जून 2026 को एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक महोत्सव को “गुणगान श्री श्याम का” नाम दिया गया है, जिसमें देश और प्रदेश के सुप्रसिद्ध भजन गायक बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगे और भजनों की प्रस्तुति देंगे।

आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, यह भव्य संकीर्तन बुधवार, 3 जून 2026 को शाम 7:15 बजे से शुरू होगा, जो देर रात प्रभु इच्छा तक अनवरत रूप से चलता रहेगा। इस दौरान बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार और छप्पन भोग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। श्याम बाबा के इस दिव्य गुणगान महोत्सव में भक्तों को झूमने पर मजबूर करने के लिए मुख्य रूप से तीन विख्यात भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है।
मारुति नंदन शर्मा उत्तर प्रदेश के बरेली से आ रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक अपनी विशेष शैली में बाबा का रिझाएंगे। पूजा सिंह सुजालपुर की जानी-मानी भजन गायिका अपने मधुर भजनों से रसधार बहाएंगी।निकुंज शर्मा कुंभराज के लोकप्रिय गायक भी इस महफिल में अपनी सुरीली हाजिरी दर्ज कराएंगे।

इस भव्य भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन होटल यशोदा प्रिविलेज, नरेला शंकरी रोड, अयोध्या बाईपास रोड, भेल भोपाल (म.प्र.) में किया जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए ‘करने वाला श्याम कराने वाला श्याम’, ‘श्याम रफ्तार म्यूजिकल ग्रुप भोपाल’ और ‘एजे ईवेन्टस भोपाल’ मुख्य आयोजक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। माँ कंकाली भक्त मंडल के अध्यक्ष और कार्यक्रम के निवेदक अमित गौर ने भोपाल और आसपास के सभी श्याम प्रेमियों से इस दिव्य संकीर्तन में सपरिवार पधारकर धर्म लाभ उठाने और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...