22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedरिलायंस के दो दिन में डूब गए 1 लाख करोड़, आज फिर...

रिलायंस के दो दिन में डूब गए 1 लाख करोड़, आज फिर शेयरों में गिरावट

Published on

नई दिल्ली,

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के फाइनेंशियल कारोबार रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स (जिसका नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज किया जाएगा) के डीमर्जर के बाद मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी को तगड़ा झटका लगा है. डीमर्जर के बाद से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में (Mcap) लगभग एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 19 जुलाई को स्टॉक का मार्केट कैप 19,21,575 करोड़ रुपये था, जो कॉरपोरेट एक्शन के दिन (गुरुवार) घटकर 17,72,585 करोड़ रुपये हो गया.

सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में दो फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और मार्केट कैप गिरकर 16,74,658 करोड़ रुपये पर आ गया. इससे पता चलता है कि दो दिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में लगभग 98,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

आज दो फीसदी से अधिक की गिरावट
सोमवार को बीएसई पर रिलायंस का स्टॉक 2.62 फीसदी गिरकर 2,469.55 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया. रिलायंस के शेयरों में गिरावट तिमाही के खराब नतीजों की वजह से आई है. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि स्टॉक के लिए बढ़त सीमित है और इसके लिए अगला ट्रिगर आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में रिटेल बिजनेस अनलॉकिंग या न्यू एनर्जी के कारोबार से जुड़ी घोषणा पर होगी.

कब तक होगी JFS की लिस्टिंग?
जहां तक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग का सवाल है. इसपर एनालिस्ट को लगता है कि इस प्रक्रिया में दो-तीन महीने लगेंगे. नोमुरा इंडिया को उम्मीद है कि RIL आने वाले हफ्तों में अपनी वार्षिक आम बैठक (AGM) में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग के लिए एक समयसीमा और नई यूनिट के लिए विस्तृत रणनीति पेश करेगी.

एक्सिस सिक्योरिटीज को लगता है कि JFS अगले 2-3 महीनों में लिस्ट हो जाएगा. नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि लिस्टिंग के लिए अभी कोई दिन तय नहीं है. लिस्टिंग के लिए सभी तरह की मंजूरी मिलने में कुछ हफ्तों का समय लग सकता है. हमें उम्मीद है कि लिस्टिंग प्रक्रिया को तेजी से ट्रैक किया जाना चाहिए और काफी संभावना है कि JFS एक महीने के समय में (या उससे भी पहले) लिस्ट हो सकता है.

रिलायंस का मुनाफा घटा
जून की तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 10.8 फीसदी घटकर 16,011 करोड़ रुपये पर आ गया. पिछले साल की इसी अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 17,955 करोड़ रुपये रहा था. मुख्य रूप से क्रूड ऑयल की कीमतों में आई तेज गिरावट और डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स की कम कीमत वसूली के कारण रेवेन्यू में गिरावट आई है. हालांकि, जियो इन्फोकॉम का पहली तिमाही में मुनाफा 12.2 फीसदी बढ़ा है.

RSIL का डीमर्जर
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) अपनी सहयोगी फर्म रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (RSIL) को अलग कर नई कंपनी का स्वरूप दिया है. अब रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड का नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) हो जाएगा. JFSL उपभोक्ताओं, व्यापारियों आदि को कर्ज देने के लिए पर्याप्त रेगुलेटरी पूंजी प्रदान करने के लिए लिक्विड एसेट का अधिग्रहण करेगी और कम से कम अगले 3 वर्षों में बीमा, पेमेंट, डिजिटल ब्रोकिंग और एसेट मैनजमेंट जैसी वित्तीय सेवाओं को डेवलप करेगी.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...