9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedइनकम टैक्स चोरों से 11 लाख करोड़ की वसूली नहीं हो सकी,...

इनकम टैक्स चोरों से 11 लाख करोड़ की वसूली नहीं हो सकी, भ्रष्टाचार पर ऐसे लगेगी लगाम?

Published on

नई दिल्ली

सरकार को पता है कि इनकम टैक्स की चोरी हुई है। लेकिन चोरों से टैक्स की वसूली मुश्किल है। यानी जो पैसा सरकार के खजाने में जाना चाहिए वो डूब रहा है। ये रकम कोई 100-200 करोड़ या 10-20 हजार करोड़ नहीं, बल्कि 10 लाख करोड़ रुपये के करीब है। और ये हम नहीं कह रहे कि इस बकाये इनकम टैक्स की रिकवरी मुश्किल है। ये कहना है नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी CAG का। संसद में मंगलवार को रखी गई सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017-18 तक ही इनकम टैक्स एरियर यानी पहले से चला आ रहा बकाया टैक्स 11.1 लाख करोड़ रुपये का था। खुद इनकम टैक्स विभाग का मानना है कि इनमें से 98 प्रतिशत की वसूली मुश्किल है। विभाग ने इसे ‘डिफिक्ट टु रिकवर’ बताया है।

डायरेक्ट टैक्सेज के सीएजी ऑडिट में खुलासा हुआ है कि इनकम टैक्स सर्च और कर चोरी की रिकवरी के लिए प्रॉपरी अटैच करने के शुरुआती आदेश के बीच 208 दिनों से लेकर 1,220 दिनों का गैप रहता है। वजह ये है कि प्रोविजन अटैचमेंट ऑर्डर जारी करने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं है। सीएजी ने कहा है, ‘असेसमेंट पूरा होने से पहले प्रॉपर्टी का अटैचमेंट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हाथ में ऐसा मजबूत हथियार है जो टैक्स चोरी की कोशिश करने वालों से वसूली में इस्तेमाल होता है।’

अगर बकाए इनकम टैक्स की बात करें तो 2013-14 तक ये रकम 5 लाख 75 हजार करोड़ थी जो 2017-18 तक बढ़कर 11,14,182 करोड़ रुपये हो गई। 2013-14 में जहां 96 प्रतिशत टैक्स एरियर को ‘वसूल करने में मुश्किल’ माना गया था वहीं, 2017-18 तक कुल टैक्स एरियर की 98 प्रतिशत रकम को ‘वसूल करने में मुश्किल’ माना गया।

सीएजी ने सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) को सिफारिश की है कि संपत्तियों के अटैचमेंट के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार किया जाए जिसका कड़ाई से पालन हो। इससे असेसिंग अफसर इनकम टैक्स कनून के प्रावधानों का मनमाना इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में ये भी कहा है कि संपत्तियों के अटैचमेंट में गलतियां भी होती हैं। जब्ती के लिए संपत्तियों की पहचान की प्रक्रिया में भी खामियां हैं जिससे प्रॉपर्टी अटैचमेंट की कार्रवाई उतनी कारगर नहीं रहती।

रिपोर्ट में बताया गया है सेक्शन 281 बी (अटैचमेंट ऑफ प्रॉपर्टीज) के तहत जारी तमाम आदेश की वैधता तिथि को कई बार टैक्स की पूरी वसूली से पहले ही खत्म हो जाती है या कई बार असेसमेंट की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही खत्म हो जाती है। जबकि ये तय प्रावधानों का उल्लंघन है। रिपोर्ट में यह भी कहा है कि असेसमेंट ऑफिसर संबंधित असेसी के कब्जे वाली सभी संपत्तियों का डीटेल जुटाने में सीबीडीटी के निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं करते। संपत्ति के प्रोविजनल अटैचलमेंट में इन डीटेल पर विचार किया जाता है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...