9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedSEBI की 11 आधिकारिक ईमेल आईडी हैक, 34 लोगों को भेजा मेल,...

SEBI की 11 आधिकारिक ईमेल आईडी हैक, 34 लोगों को भेजा मेल, FIR दर्ज

Published on

मुंबई,

इंटरनेट के जमाने में हर दिन साइबर क्राइम हो रहे हैं. लोगों को ठगने के लिए अपराधी लगातार नए-नए पैंतरे आजमाते हैं. हालांकि सरकारी कार्यालयों की ईमेल को हैक करना हैकर्स के लिए भी कठिन होता है, लेकिन भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) ने मुंबई के एक पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि उसकी कई आधिकारिक ईमेल को हैक कर लिया गया.

सेबी की पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 11 आधिकारिक ईमेल आईडी को अज्ञात लोगों ने हैक कर लिया. जानकारी के मुताबिक, हैकिंग के बाद 34 लोगों को ईमेल भेजा गया और डेटा भी चोरी किया गया है. इस घटना को लेकर सेबी के अधिकारियों ने मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है. हाल ही में SEBI के ई-मेल सिस्टम पर एक साइबर सिक्योरिटी की घटना देखी गई है. इस दौरान सिस्टम अपग्रेड किया जा रहा था, इसी को लेकर साइबर कानून के मुताबिक, एक FIR दर्ज कराई गई है.

SEBI अधिकारियों ने दर्ज कराई FIR
साइबर की इस घटना के बाद कई तरह के कदम उठाए गए. इसके तुरंत बाद SEBI अधिकारियों की ओर से मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, सीईआरटी-आईएन को सूचित किया गया. इसके अलावा सिस्टम के आवश्यक सुरक्षा कॉन्फ़िगरेशन को भी मजबूत किया गया. सेबी लगातार इसकी पहचान और रोकथाम प्रणालियों की निगरानी करता है. सुरक्षा प्रक्रियाओं को कड़ा करने के लिए घटना के बाद अतिरिक्त उपाय किए गए हैं.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...