28 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorized14 फीसदी लोगों ने टमाटर खाना कर दिया बंद, 46% ने इतने...

14 फीसदी लोगों ने टमाटर खाना कर दिया बंद, 46% ने इतने रुपये में खरीदा 1 Kg

Published on

नई दिल्ली,

पिछले तीन हफ्तों में देश के अलग-अलग शहरों में टमाटर की कीमतों में कई गुना उछाल आया है. इसकी वजह से आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया. लोकलसर्किल के सर्वे में टमाटर की खरीदारी और इसकी खपत पर एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है. सर्वे में कहा गया है कि 46 फीसदी परिवार अब टमाटर के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक का भुगतान कर रहे हैं. वहीं 14 फीसदी परिवारों ने टमाटर खरीदने ही बंद कर दिए हैं और 68 फीसदी ने तो इसका इस्तेमाल ही कम कर दिया है.

अचानक से बढ़ी टमाटर की कीमत
राजधानी दिल्ली में टमाटर की कीमतें 24 जून को 20-30 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 180 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं. यहां तक कि कुछ किस्मों या अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर का भाव 220 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. अन्य शहरों में और तमिलनाडु और केरल जैसे देश के कुछ राज्यों में टमाटर की कीमत अब भी 180 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है. टमाटर की कुछ किस्में और भी महंगी बिक रही हैं.

उदाहरण के लिए कुछ शहरों में ‘देसी’ टमाटरों की कीमतें 180-250 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं. जबकि संकर और हरी किस्में सस्ती हैं. कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 150 से 180 रुपये प्रति किलोग्राम की रेंज में हाइब्रिड और हरी किस्म की टमाटर बेच रहे हैं.

दिल्ली में सस्ती दर पर बिकना शुरू हुआ टमाटर
उपभोक्ता मामलों के विभाग ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एNCCF) को प्रमुख उपभोग केंद्रों में एक साथ वितरण के लिए टमाटर की खरीद तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है. हालांकि, उपलब्धता सीमित होने के बावजूद, दिल्ली में शुक्रवार (14 जुलाई) से टमाटर 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकना शुरू हो गया है.

सर्वे में शामिल हुए इतने लोग
लोकलसर्किल के सर्वे में भारत के 342 जिलों के नागरिकों से 22,000 से अधिक प्रतिक्रियाएं ली गईं. इसमें 65 फीसदी पुरुष और 35 फीसदी महिलाएं थीं. 42 फीसदी टियर 1, 34 फीसदी टियर 2 और 24 फीसदी उत्तरदाता टियर 3, 4 और ग्रामीण जिलों से थे.सर्वे में शामिल 87 फीसदी उपभोक्ताओं ने पुष्टि की कि वे अपनी नई खरीद के दौरान टमाटर के लिए 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक का भुगतान कर रहे हैं.

इतने फीसदी ने बंद कर दिया टमाटर का इस्तेमाल
100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक भुगतान करने वाले परिवारों का प्रतिशत 27 जून को 18% से बढ़कर 14 जुलाई को 87% हो गया. सर्वेक्षण में शामिल 68 फीसदी परिवारों ने संकेत दिया कि उन्होंने टमाटर की खपत कम कर दी है, जबकि 14 फीसदी ने अभी इस्तेमाल बंद कर दिया है.

आंकड़ों से पता चलता है कि सर्वे में शामिल 14 फीसदी परिवारों ने टमाटर खाना बंद कर दिया है. 35 फीसदी ने खपत काफी कम कर दी है. 33 फीसदी ने इसे आंशिक रूप से कम किया है और केवल 16 फीसदी ने खपत को सामान्य रखा है और टमाटर खरीदने के लिए अधिक भुगतान किया है.

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...