11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedओपन पार्किंग पर 18% GST, फ्लैट बायर्स के लिए घर खरीदना अब...

ओपन पार्किंग पर 18% GST, फ्लैट बायर्स के लिए घर खरीदना अब और महंगा

Published on

मुंबई

होमबायर्स के लिए कार पार्किंग भी एक बड़ी समस्या रहा है। जब कोई घर खरीदता है तो बिल्डर्स ओपन और क्लोज्ड कार पार्किंग के लिए अलग से चार्ज करते हैं।अगर आप फ्लैट बायर्स हैं तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। फ्लैट खरीदारों के लिए झटका देने वाली खबर है। फ्लैट बायर्स को कार पार्किंग खरीदने के लिए भी अधिक पैसे देंगे होंगे। AAAR की पश्चिम बंगाल बेंच ने याचिका का सुनवाई करते हुए पहले के एक फैसले को बरकरार रखा है। एएएएआर की पश्चिम बंगाल बेंच ने कहा कि ओपन बिक्री या कार पार्क का उपयोग करने का अधिकार स्वाभाविक रूप से बंडल नहीं किया गया है। इसलिए इसे कंपोजिट सप्लाई नहीं माना जा सकता है। ऐसे में इसपर जीएसटी लगना चाहिए। दरअसल AAAR का फैसले ईडन रियल एस्टेट की अपील पर आया है। यानी आपके लिए घर खरीदना और महंगा हो जाएगा। कार पार्किंग पर जीएसटी के बोझ का असर फ्लैट बायर्स पर पड़ने वाला है।

दरअसल अप्रैल 2019 से नॉन अफॉडेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट पर 5 फीसदी सीएसटी बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट के लग रहा था । लेकिन अब से सभी ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स पर बिल्डर के पास पुरानी जीएसटी की रेट से 12 फीसदी जीएसटी इनपुट क्रेडिट के साथ पे करने का विकल्प होगा । यानी इसका मतलब है कि इनपुट पर चुकाए गए टैक्स को सेट ऑफ किया जा सकता है। इस फैसले के बाद या फ्लैट खरीदारों पर बोझ और बढ़ने वाला है। ऐसे में लोग या तो कार पार्किंग के बिना फ्लैट खरीदेगे या फिर फ्लैट खरीदने के लिए अधिक पे करेंगे। बिना पार्किंग के फ्लैट खरीदना और बड़ी मुश्किल खड़ी करेगा। प्राइस वाटरहाउस की प्रिंसिपल अनीता रस्तोगी ने कहा कि इस फैसले का असर घर खरीदारों पर होने वाला है। खासकर उन खरीदारों पर जो पार्किंग के साथ घर खरीदते हैं।

गौरतलब है कि साल 2020 में महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी (Maha-RERA) ने फ्लैट बायर्स के हक में एक बड़ा फैसला सुनाया था, जिसके मुताबिक बिल्डर्स ओपन कार पार्किंग के लिए होमबायर्स से अलग से चार्ज नहीं वसूल सकते हैं, अगर कार पार्किंग क्लोज्ड है तो बिल्डर्स चार लाख तक अलग से वसूल सकते हैं। महारेरा ने कहा था कि ओपन कार पार्किंग कॉमन एरिया के अंतर्गत आता है, इसलिए बिल्डर द्वारा अलग से चार्ज करना गलत है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...