7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedतेल कंपनियों के 2,749 करोड़ डूबे, क्या बढ़ने वाले हैं Petrol-Diesel के...

तेल कंपनियों के 2,749 करोड़ डूबे, क्या बढ़ने वाले हैं Petrol-Diesel के दाम?

Published on

नई दिल्ली,

क्या देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं? ये हम नहीं कह रहे बल्कि तेल कंपनियों को लगातार हो रहे घाटे से इस तरह के संकेत मिल रहे हैं. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल को जुलाई-सितंबर में कुल 2,748.66 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. ये लगातार दूसरी तिमाही है, जब कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा है.

IOC को हुआ इतना घाटा
पीटीआई के मुताबिक, शेयर बाजारों को दी गई सूचना में तेल कंपनियों ने जुलाई-सितंबर तिमाही में हुए नुकसान के आंकड़े बताए. इसके मुताबिक, आईओसी (IOC) ने 29 अक्टूबर को जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 272.35 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया, FY23 की पहली तिमाही (वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही) में IOC को 1,992.53 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को लागत से कम दाम पर Petrol-Diesel और कुकिंग गैस एलपीजी (LPG) बेचने से ये नुकसान झेलना पड़ा है.

HPCL को फिर तगड़ा झटका
तीन नवंबर 2022 को एचपीसीएल (HPCL) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2,172.14 करोड़ रुपये के नुकसान की जानकारी दी है. जो अप्रैल-जून में अपने अबतक के सबसे अधिक 10,196.94 करोड़ रुपये के तिमाही नुकसान के बाद दर्ज किया गया है. इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की तीसरी बड़ी पेट्रोलियम कंपनी बीपीसीएल (BPCL) का घाटा जुलाई-सितंबर तिमाही में 304.17 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहली तिमाही में उसे 6,263.05 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.

Petrol-Diesel के दाम स्थिर रहने का असर
तेल कंपनियों को हो रहे भारी भरकम घाटे की सबसे बड़ी वजह लंबे समय से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम का स्थिर रहना माना जा रहा है. गौरतलब है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने लगातार सात महीने से दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. जबकि, कंपनियों को लागत के अनुरूप पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन के हिसाब से संशोधन करना होता है.

सब्सिडी के 22000 करोड़ भी नाकाफी
कंपनियों को पिछले दो वर्षों में लागत से कम दरों पर LPG बेचने पर हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की ओर से एकमुश्त 22,000 रुपये का अनुदान दिया गया था, लेकिन ये भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट से होने वाले नुकसान की भरपाई करने में नाकाम रहा है. आईओसी ने बीती तिमाही के अंत में एलपीजी सब्सिडी के रूप में 10,800 करोड़ रुपये मिले, जबकि एचपीसीएल ने 5,617 करोड़ रुपये और बीपीसीएल को 5,582 करोड़ रुपये अनुदान मिला था.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...