22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
HomeUncategorizedइकनॉमी के ल‍िए एक दिन में 3 गुड न्‍यूज, सबका गुरूर ध्‍वस्‍त...

इकनॉमी के ल‍िए एक दिन में 3 गुड न्‍यूज, सबका गुरूर ध्‍वस्‍त कर ‘सुपरपावर’ बनने की राह पर भारत!

Published on

नई दिल्‍ली:

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए मंगलवार का दिन मंगल लेकर आया। एक साथ तीन बड़ी खबरें आईं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मई बुलेटिन में देश की आर्थिक विकास दर पहली तिमाही में 7.5 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया गया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने 2024 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर का अनुमान 0.7 फीसदी बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। उसने ‘इंडियन इकनॉमी’ को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था भी करार दिया है। तीसरी गुड न्‍यूज शेयर बाजार से आई है। पहली बार बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 5 ट्रिलियन डॉलर (पांच लाख करोड़ रुपये) के स्तर को पार कर गया। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

पहली त‍िमाही में 7.5% ग्रोथ के अनुमान
सकल मांग और गांवों में गैर-खाद्यान्न वस्तुओं पर खर्च बढ़ने के साथ देश की आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.5 फीसदी रह सकती है। आरबीआई के बुलेटिन में प्रकाशित ‘अर्थव्यवस्था की स्थिति’ पर एक लेख में यह बात कही गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित करने वाली वैश्विक बाधाओं के बावजूद बेहतरीन मजबूती को दिखाया है।

इसमें कहा गया है, ‘आर्थिक गतिविधि सूचकांक (ईएआई) के अनुसार, अप्रैल में गतिविधियों में तेजी आई। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि 2024-25 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.5 फीसदी के आसपास रहने की उम्मीद है।’ ईएआई का निर्माण ‘डायनेमिक फैक्टर मॉडल’ का इस्‍तेमाल करके आर्थिक गतिविधियों से जुड़े 27 अहम (हाई फ्रीक्वेंसी) संकेतकों के सामान्य रुख को निकालकर किया गया।

फरवरी, 2020 में ईएआई को 100 रखा गया। जबकि अप्रैल, 2020 में इसे शून्य कर दिया गया। इसका कारण अप्रैल महीना कोविड महामारी के कारण आवाजाही पर प्रतिबंधों के कारण सबसे अधिक प्रभावित था। सरकार 31 मई को मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए जीडीपी अनुमान और वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रीय आय के अस्थायी अनुमान जारी करेगी।

भारत की ग्रोथ रेट 2023-24 की जून तिमाही में 8.2 फीसदी, सितंबर तिमाही में 8.1 फीसदी और दिसंबर तिमाही में 8.4 फीसदी रही थी। लेख में कहा गया है कि जीएसटी संग्रह, बिजली खपत, माल ढुलाई जैसे ‘हाई फ्रीक्वेंसी’ इंडिकेटर अप्रैल, 2024 में घरेलू मांग की स्थिति में निरंतर गति का संकेत देते हैं।

टोल संग्रह में इस साल अप्रैल में सालाना आधार पर 8.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। दोपहिया और तिपहिया सेगमेंट में मजबूत बढ़ोतरी के कारण अप्रैल, 2024 में वाहन की बिक्री में सालाना आधार पर 25.4 फीसदी की वृद्धि हुई। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा की अगुवाई वाली टीम के लिखे लेख में कहा गया है, ‘इस बात की उम्मीद बढ़ रही है कि भारत बहुप्रतीक्षित आर्थिक उड़ान भरने की दहलीज पर है। हाल के संकेत यह बताते हैं कि सकल मांग बढ़ रही है।’

संयुक्त राष्ट्र ने द‍िखाया भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर भरोसा
इसी बीच संयुक्त राष्ट्र ने 2024 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के ग्रोथ अनुमानों को 0.7 फीसदी बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र की ग्‍लोबल इकनॉमिक मॉनिटरिंग ब्रांच के प्रमुख हामिद रशीद ने कहा कि बेहतर आउटलुक, कम महंगाई, मजबूत निर्यात और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी से ग्रोथ को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भारत को अन्य पश्चिमी स्रोतों से आने वाले निवेश से अधिक लाभ मिल रहा है। राशिद बोले, ‘निर्यात काफी मजबूत रहा है। भारत कई पश्चिमी कंपनियों के लिए एक वैकल्पिक निवेश स्रोत या गंतव्य बन गया है।’ राशिद ने आगे कहा कि रूसी तेल की विशेष आयात व्यवस्था से भारत की लागत कम हो रही है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को फायदा हुआ है।

शेयर बाजार ने हास‍िल की बड़ी उपलब्‍धि‍
उधर, शेयर बाजार ने एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार कर गया। यह कई लिहाज से महत्‍वपूर्ण है। इससे भारतीय बाजारों के प्रति दुनिया का भरोसा दिखता है। हालांकि, कारोबारी सत्र के अंत में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 4,14,62,306.56 करोड़ रुपये रहा। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...