22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
HomeUncategorized5 ट्रिलियन डॉलर! लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले शेयर बाजार ने छुआ...

5 ट्रिलियन डॉलर! लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले शेयर बाजार ने छुआ बड़ा मील का पत्‍थर

Published on

नई दिल्‍ली:

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद मंगलवार को एक बड़ा रिकॉर्ड बना। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (एमकैप) पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर (पांच लाख करोड़ रुपये) के स्तर को पार कर गया। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह देश की बढ़ती आर्थिक ताकत को दिखाता है। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कारोबारी सत्र के अंत में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 4,14,62,306.56 करोड़ रुपये (4.97 लाख करोड़ डॉलर) रहा। यह इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि, कारोबार के दौरान सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्यांकन ने पांच लाख करोड़ डॉलर का आंकड़ा भी पहली बार पार किया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 21 मई को नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के बाद पांचवां बड़ा बाजार पूंजीकरण वाला देश बन गया।

कब-कब पार क‍िया महत्‍वपूर्ण लेवल?
पिछले साल 29 नवंबर को बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन पहली बार चार लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा था। वहीं, तीन लाख करोड़ डॉलर के मुकाम पर पहली बार 24 मई, 2021 को बाजार पहुंचा था। बाजार मूल्यांकन 10 जुलाई, 2017 को पहली बार दो लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचा था। जबकि इसने 28 मई, 2007 को एक लाख करोड़ डॉलर का आंकड़ा छुआ था।

शेयर बाजार में पिछले कुछ महीनों से तेजी का दौर चल रहा है। वर्ष 2024 में ही अब तक बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,713.05 अंक यानी 2.37 फीसदी तक चढ़ चुका है। इस दौरान नौ अप्रैल को सेंसेक्स ने 75,124.28 अंक का अब तक का उच्चतम स्तर भी छुआ था।

आज सेंसेक्‍स में मामूली ग‍िरावट
हालांकि, उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को लगभग 53 अंक के नुकसान में रहा। एशिया और यूरोप के बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बाजार में गिरावट आई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 52.63 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 73,953.31 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74,189.19 तक गया और नीचे में 73,762.37 अंक तक गोता लगाया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 18 नुकसान में जबकि 12 लाभ में रहे।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...