10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedट्रेन टिकट किराए में फिर से मिल सकती है 50% की छूट,...

ट्रेन टिकट किराए में फिर से मिल सकती है 50% की छूट, इन लोगों को होगा फायदा

Published on

नई दिल्ली

ट्रेन टिकट किराए में एक बार फिर से वरिष्ठ नागरिकों को 50 फीसदी की छूट मिल सकती है। वरिष्ठ नागरिकों को पहले भी इस तरह की छूट मिलती रही थी, लेकिन मार्च 2020 में कोरोना महामारी के दौरान इसे वापस ले लिया गया था। अब इसे फिर से बहाल करने की मांग उठ रही है। संसद की एक समिति ने ट्रेन किराए में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली फिर से छूट बहाल करने पर रेल मंत्रालय को विचार करने का आग्रह किया है। इसमें स्लीपर क्लास, थर्ड एसी में वरिष्ठ नागरिकों को फिर से टिकट किराए में मिलने वाली छूट को बहाल करने की मांग की है।

बीजेपी के सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रेल मंत्रालय संबंधी संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में सोमवार को पेश की गई। रिपोर्ट के अनुसार, समिति ने कहा कि भारतीय रेलवे 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुषों को किराए में 40 प्रतिशत की छूट देता था और महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 58 वर्ष होने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती थी। अगर रेल मंत्रालय इस अपील पर विचार करता है तो सीनियर सिटिजन को एक बार फिर से छूट मिल सकती है। संसदीय समिति का कहना है कि रेल मंत्रालय को कम से कम स्लीपर क्लास और थर्डी एसी क्लास में इस छूट को फिर से बहाल करने पर विचार किया जाना चाहिए। ऐसा करने से कमजोर और वास्तिवक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

आपको बता दें कि रेल टिकट में वरिष्ठ नागरिकों को ये रियायतें सभी मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो ट्रेनों में मिलती रही थी। ट्रेन टिकट के किराए में मिल रही इस छूट को कोरोना काल के दौरान रेलवे ने वापस ले ली। जिसके बाद से लगातार मांग उठती रही है कि वरिष्ट नागरिकों को मिलने वाली छूट को वापस बहाल किया जाए। हालांकि दिसंबर 2022 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सपष्ट किया था कि टिकट किराए में मिलने वाली छूट को फिलहाल बहाल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इसके पीछे कारण बताया कि रेलवे का पेंशन और वेतन बिल बहुत अधिक है। रेलवे पर पहले से खर्च का बोझ अधिक है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...