7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली में इन जगहों पर सबसे पहले मिलेगा 5G, 1 अक्टूबर को...

दिल्ली में इन जगहों पर सबसे पहले मिलेगा 5G, 1 अक्टूबर को है लॉन्च

Published on

नई दिल्ली,

1 अक्टूबर को 5G सर्विसेस लॉन्च हो रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस दिन से ही Jio और Airtel की भी 5G सर्विसेस मिलने लगेंगी. शुरुआत में कंपनियां दिल्ली और दूसरे मेट्रो शहरों में 5G सर्विस प्रदान करेंगे. दिल्ली में एक जगह ऐसी है, जो 5G रेडी हो चुकी है. जैसे ही टेलीकॉम कंपनियां 5G नेटवर्क रोलआउट करेंगी आप उस जगह पर 5G को एक्सपीरियंस कर सकेंगे.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपको जल्द ही 5G सर्विसेस मिलने लगेंगी. जैसे ही टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइड्स इसकी शुरुआत करेंगे. आप यहां पर 5G सर्विस को एक्सपीरियंस कर सकेंगे.

कहां-कहां मिलेगा 5G का मजा
अधिकारियों की मानें तो ऐसे यात्री जिनके पास 5G इनेबल स्मार्टफोन और सिम कार्ड होगा, उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी और सिग्नल मिलेगा. 5G सर्विस का एक्सपीरियंस डोमेस्टिक डिपॉर्चर, इंटरनेशल अराइवल बैगेज एरिया और मल्टी लेवल पार्किंग एरिया में मिलेगा.

पूरे टर्मिनल-3 को 5G इनेबल होने में थोड़ा वक्त लगेगा. इसे चरणबद्ध तरीके से कवर किया जाएगा. इसके अलावा आपको दिल्ली में कुछ और पॉइंट्स पर 5G की सर्विसेस सबसे पहले मिलेगी. अगर आप GMR Aerocity जा रहे हैं, तो आपको GMR Square पर 5G नेटवर्क मिलेगा. 5G पर यूजर्स को 4G के मुकाबले ज्यादा तेज स्पीड मिलेगी.

कब लॉन्च होगी 5G सर्विस?
1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन मोबाइल कांग्रेस में 5G सर्विस लॉन्च कर सकते हैं. इसके साथ ही जियो 5G और एयरटेल 5G की भी शुरुआत होगी. हालांकि, इन कंपनियों ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. वहीं 5G के प्लान्स को लेकर भी अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं है.

जियो ने हाल में हुई अपनी AGM में कहा था कि 5G सर्विस की शुरुआत दिवाली तक हो जाएगी, जबकि पैन इंडिया एक्सपैंशन अगले साल के अंत तक होगा. वहीं Airtel ने भी 5G सर्विस रोलआउट करने वाला है. कंपनी के मौजूदा सिम कार्ड पर ही यूजर्स को 5G की सर्विस मिलेगी.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...