7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedBSNL नेटवर्क पर चलेगा 5G, इन शहरों में होगा सबसे पहले ट्रॉयल,...

BSNL नेटवर्क पर चलेगा 5G, इन शहरों में होगा सबसे पहले ट्रॉयल, Jio Airtel की नींद उड़ाने वाली डील

Published on

​BSNL के पास आज के वक्त में 3G सर्विस मौजूद है। साथ ही सरकारी कंपनी तेजी से अपने 4G नेटवर्क के विस्तार पर काम कर रही है, जबकि इसी वक्त में जियो और एयरटेल 5G नेटवर्क ऑफर कर रही है। हालांकि BSNL को एक गजब की डील मिली है, जिससे सरकारी टेलिकॉम कंपनी का कायाकल्प हो सकता है। दरअसल भारतीय संचार निगम लिमिटेड कंपनी के मोबाइल टॉवर का इस्तेमाल करके 5G सर्विस ऑफर की जाएगी। इससे जियो और एयरटेल कंपनी की टेंशन बढ़ने वाली है। साथ ही मोबाइल यूजर्स को सस्त में हाई स्पीड डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इन शहरों में सबसे पहले ट्रॉयल
एक घरेलू टेलिकॉम स्टार्टअप कंपनी BSNL के साथ बातचीत के दौर में है, जो BSNL के नेटवर्क का इस्तेमाल करके 5G सर्विस देने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी ट्रॉयल सर्विस शुरू करने का प्लान बनाया है। यह ट्रॉयल अपने एक से तीन माह में शुरू हो सकता है। इसमें नॉन पब्लिक नेटवर्क पर फोकस किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में बीएसएनएल होल्डिंग 700MHz बैंड का इस्तेमाल किया जाएगा। इस 5G ट्रायल को दिल्ली, बैंग्लोर, चेन्नई जैसे लोकेशन पर ट्रायल किया जाएगा।

किन लोकेशन पर होगा ट्रॉयल
जिन लोकेशन पर 5G ट्रायल होना है, उसमें दिल्ली, बैंग्लोर और चेन्नई के पॉपुलर स्पॉट शामिल हैं।
कनॉट प्लेस – दिल्ली,
सरकाी इंडोर ऑफिस – बैंग्लोर
सरकारी ऑफिस – बैंग्लोर
संचार भवन – दिल्ली
जेएनयू कैंपस – दिल्ली
आईआईटी – दिल्ली
इंडिया हैबिटेट सेंटर – दिल्ली
सेलेक्टेड लोकेशन- गुरुग्राम
आईआईटी – हैदराबाद

मामले को लेकर हुई मीटिंग
बीएसएनएल की ओर से 5G ट्रॉयल को फुल सपोर्ट दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी स्पेक्ट्रम, टॉवर, बैटरी, पावर सप्लाई और अन्य इंफ्रॉस्ट्रक्चर को देने के लिए तैयार है। वॉइस ऑफ इंडियन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी एंटरप्राइजेज (VoICE) की मानें, तो कंपनी 5G ट्रायल को पब्लिक यूज के लिए देने के लिए तैयार है। इस मामले में VoICE की BSNL के CMD के साथ एक मीटिंग हुई है।

क्या है VoICE
यह स्वदेसी टेलिकॉम कंपनियों के ग्रुप इंडस्ट्री है, जिसमें टाटा कंसल्टेंसी यानी TCS, तेजस नेटवर्क, VNL, यूनाइटेड टेलिकॉम, कोरल टेलिकॉम और HFCL शामिल है। यह ग्रुप इंडस्ट्री बीएसएनएल नेटवर्क का यूज करके 5G ट्रायल करने जा रही है।

सरकार का फुल सपोर्ट
केंद्र सरकार की ओर से बीएसएनएल को हर तरह की मदद दी जा रही है। जून 2023 में सरकार ने 89,047 करोड़ रुपये की आर्थिक पैकेज दिया है, जिसे टेलिकॉम कंपनी BSNL को 4G और 5G नेटवर्क रोलआउट पर खर्च करना है। सरकार ने बीएसएनएल को 700MHz, 2200MHz, 3300MHz और 26GHz स्पेक्ट्रम बैंड आवंटित किए गए हैं। इस स्पेक्ट्रम की मदद से बीएसएनएल देशभर में 4G j 5G नेटवर्क उपलब्ध कराएगी। इससे ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में फास्ट इंटरनेट पहुंचेगा।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...