आजकल आपने वो लाइन जरूर सुनी होगी, जिसमें लोग कहते हैं कि उम्र तो सिर्फ नंबर है। इसका ताजा उदाहरण सुनील शेट्टी हैं। जिन्होंने इस लाइन को बिना कहे, साबित कर दिया है कि वाकई एज इज जस्ट अ नंबर। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। उनका शर्टलेस अवतार देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस उम्र में भी खुद को इतना मेनटेन रखने के लिए वाहवाही कर रहा है।
एक्टर के दो बच्चे हैं। बेटी अथिया की शादी हो चुकी है और अब वह नाना भी बनने जा रहे हैं। वहीं, बेटा अहान भी बड़ा है। बस अभी कुंवारा है। मगर पिता होने के बावजूद, सुनील शेट्टी उनके बड़े भाई लगते हैं। 64 की उम्र में ‘हेरा फेरी’ के श्याम का ये अवतार देखकर हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। लंबी-चौड़ी कद काठी को उन्होंने बूढ़ा नहीं होने दिया। उनके आगे तो अब रणवीर-ऋतिक भी फीके पड़ गए हैं।
सुनील शेट्टी का शर्टलेस अवतार
पहली तस्वीरे में सुनील शेट्टी शावर के नीचे नहा रहे हैं। उनके सिर पर से पानी नीचे आ रहा है और वह दोनों हाथों से बाल को पीछे कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह हैंड शावर से अपने ऊपर पानी डाल रहे हैं और पोज दे रहे हैं। इसमें उनके एब्स भी दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर यकीन नहीं हो रहा कि वह 64 के हैं। कैप्शन में लिखा, ‘अपने उम्र के मिथक को धो दीजिए।’
सुनील शेट्टी की फैंस ने की तारीफ
सुनील शेट्टी की फोटो देख हेयरस्टाइलिस्ट आलिम खान ने लिखा, ‘पानी में आग।’ एक्टर के फैनपेज से लिखा गया, ‘मैं तब भी जवान खा। मैं अब भी जवान हूं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इस उम्र में ऐसी फिटनेस।’ एक ने लिखा, ‘मैं आपकी फिटनेस को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।’ एक्टर बख्तियार ने लिखा, ‘अन्ना हम पर रहम करो।’ नील नितिन मुकेश ने लिखा, ‘अलग ही लेवल की प्रेरणा है ये तो। भगवान भला करे आपका।’
