10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedइस साल 6500 करोड़पति छोड़ सकते हैं भारत, जानिए कहां जाकर बसने...

इस साल 6500 करोड़पति छोड़ सकते हैं भारत, जानिए कहां जाकर बसने का है प्लान!

Published on

नई दिल्ली,

देश छोड़कर अमीर लोगों का विदेश जाकर बसना कोई नई बात नहीं है. लेकिन दुनियाभर में मंदी की आशंकाओं के बीच भारत की तेज ग्रोथ के बावजूद लोगों का यहां से दूसरे देशों में जाकर बसना चौंकाने वाला फैसला है. यही नहीं, भारत छोड़कर दूसरे देशों में जाकर बस जाने के मामले में भारत दुनियाभर में दूसरे नंबर पर है. हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2023 के मुताबिक 2023 में साढ़े 6 हजार हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स यानी HNI देश छोड़कर जा सकते हैं. हालांकि ये संख्या पिछले साल से कम है, जब साढ़े 7 हजार HNI भारत छोड़कर गए थे.

2022 में 7500 भारतीयों ने छोड़ा देश
दुनियाभर में वेल्थ और इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन पर नजर रखने वाली हेनले की रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने देश को छोड़कर दूसरे देशों में अपना आशियाना बनाने वालों में सबसे ज्यादा तादाद चीन की है, जहां से इस साल साढ़े 13 हजार अमीरों के पलायन का अनुमान है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ब्रिटेन है, जहां से इस साल 3200 करोड़पतियों के देश छोड़ने का अनुमान है. वहीं रूस से 3 हजार हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के दूसरे देशों में जाने का अनुमान है और ये इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है.

दुनियाभर में अमीरों के पलायन का ट्रेंड
हालांकि ज्यादातर जानकारों का मानना है कि करोड़पतियों का देश छोड़ना कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है. इसके पीछे दलील है कि 2031 तक करोड़पतियों की आबादी लगभग 80 फीसदी तक बढ़ सकती है. इस दौरान भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते वेल्थ मार्केट में से एक होगा. इसके साथ ही देश में फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और फार्मा सेक्टर से सबसे ज्यादा करोड़पति निकलेंगे. ऐसे में भारत के लिहाज से ये नंबर 2022 में कम हो जाना एक बड़ी राहत की खबर है.

अमीर लोग क्यों छोड़ते हैं अपना देश?
हालांकि फिर भी ये सवाल तो खड़ा होता ही है कि आखिर अमीर लोग अपना देश छोड़कर क्यों चले जाते हैं. दरअसल, भारत में टैक्स से जुड़े नियमों में जटिलताओं के चलते हर साल हजारों अमीर लोग देश छोड़कर चले जाते हैं. दुनियाभर के अमीरों को दुबई और सिंगापुर जैसी जगहें सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं क्योंकि अमीर उस देश में जाना पसंद करते हैं, जहां टैक्स से जुड़े नियम लचीले हों.

टैक्स नियमों में जटिलता को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स वित्त मंत्रालय को घिरते दिखे है. दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के पूर्व बोर्ड मेंबर टीवी मोहनदास पाई ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय ने एचएनआई का जीना मुश्किल कर दिया है. उन्होंने कहा कि टैक्स के नियमों को सरल किया जाना चाहिए.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...