9.4 C
London
Monday, February 16, 2026
HomeUncategorized67 साल की डिंपल कपाड़िया ने सफेद कोट में कंधे दिखाते हुए...

67 साल की डिंपल कपाड़िया ने सफेद कोट में कंधे दिखाते हुए कराया किलर फोटोशूट

Published on

डिंपल कपाड़िया को भला कौन नहीं जानता। वह अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी कम नहीं हैं। हसीना जहां भी नजर आती हैं, अपने लुक्स से सबका दिल चुरा ही लेती हैं। अब चाहे वह वेस्टर्न कपड़ों में दिखे या फिर देसी लुक में, उनके सामने बड़ी-बड़ी हसीनाओं का अंदाज मात खा जाता है। और, अब अपने लेटेस्ट फोटोशूट से तो 67 साल की उम्र में डिंपल कहर ही ढा गईं।

दरअसल, एक्ट्रेस ने वोग मैगजीन के लिए कवर फोटोशूट कराया। जिसमें उनका अलग-अलग कपड़ों में एक से बढ़कर एक स्टनिंग अंदाज देखने को मिला। लेकिन, कोट-पैंट्स वाले लुक में वह अपनी अदाओं से छा गईं। जिसमें उन्हें देखकर साबित हो गया कि फैशन के मामले में उम्र का कोई लेना-देना नहीं हैं। यकीनन आप भी उनके लुक पर फिदा हो जाएंगे।

अपने इस स्टनिंग लुक के लिए डिंपल ने सब्यसाची मुखर्जी की आउटफिट को चुना। जहां वह वाइट ओवरकोट के साथ ब्लैक पैंट्स पहने दिखीं। ये कलर कॉम्बिनेशन हमेशा ही साथ में परफेक्ट बैठता है और यहां भी वह शानदार लगा। इस लुक में उन्हें सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट प्रियंका कपाड़िया ने स्टाइल किया। जिसमें वह सिर से पैर तक बेहद हसीन लगीं।

डिंपल का ये वाइट फर कोट किसी भी बेसिक कोट की तरह ही है। लेकिन, जिस तरह से इसे उन्होंने एक बटन लगाकर और वन शोल्डर स्लीव्स टच देकर स्टाइल किया, जो कमाल का लगा और इस लुक में ग्लैम कोशेंट को भी बढ़ा गया। जिसके साथ प्लेन ब्लैक पैंट्स बखूबी जची।

हसीना के कपड़ों के साथ ही उनकी जूलरी भी सब्यसाची के ही कलेक्शन का हिस्सा है, जो उनकी वी नेकलाइन वाले कोट के साथ के साथ परफेक्ट लगी। उनका ये नेकलेस अलग-अलग रत्नों से बना है। एक ओर उन्होंने गोल्ड चेन के साथ पेंडेंट पहना, तो दूसरी तरफ चोकर स्टाइल नेकपीस में दिया गया लॉन्ग डिजाइन इसे शानदार बन रहा है। जिसमें रूबी, पन्ना जैसे रत्न लगे हैं।

डिंपल के हेयर और मेकअप की जिम्मेदारी नम्रता सोनी ने बखूबी निभाई है। ब्राउन न्यूड लिप्स के साथ ब्राउन आईशैडो, लाइनर और काजल वाली आंखें सुंदर दिखीं, तो मिडिल पार्टीशन वाले बालों को ब्लो ड्राई करके दिया गया वॉल्यूम उनके लुक को और स्टनिंग बना गया। जहां बालों को हल्का वैवी टच दिया है। जिसमें उनकी अदाएं और चेहरे के हाव-भाव देखने लायक हैं।

Latest articles

भोपाल के चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल के चार कुख्यात बदमाशों को रतलाम पुलिस ने लूटपाट के मामलों में...

बीएचईएल कारखाने के कुलिंग चिलर में आग

भोपाल वित्तीय वर्ष 2025—2026 के खत्म होने में सिर्फ डेढ़ माह से भी कम समय...

बीएचईएल में ‘समन्वय-2026’ के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखला को मिली नई मजबूती

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भोपाल के एससीआर  विभाग द्वारा आपूर्तिकर्ता सम्मेलन “समन्वय-2026” का गरिमामय...

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...