24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorized2025 की 7 बड़ी भविष्यवाणी, यह महीना होगा बेहद संवेदनशील भारत अमेरिका...

2025 की 7 बड़ी भविष्यवाणी, यह महीना होगा बेहद संवेदनशील भारत अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों को लग सकता है बड़ा झटका

Published on

साल 2025 कई मामलों में विचित्र होने वाला है। ऐसा हम नहीं बल्कि साल 2025 की वार्षिक कुंडली बता रही है। वार्षिक कुंडली के आकलन के अनुसार, इस साल ग्रहों के राजा मंगल होंगे और अप्रैल 2025 के बाद सूर्य हो जाएंगे। साथ ही इस वर्ष में शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। इसी के साथ इस साल गुरु राशि परिवर्तन करते हुए मिथुन राशि में जाएंगे। अतिचारी होने से वजह से कर्क राशि में भी इसी साल प्रवेश करेंगे। साथ ही इस साल राहु केतु की स्थिति में भी बदलाव होगा। केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे और राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इन बड़े बदलावों के बीच साल 2025 में कई बड़ी घटनाओं का साक्षी बनेगा। इस साल दो बार खप्पर योग भी बनेगा। जो प्रतिकूल फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं साल 2025 में होने वाली बड़ी घटनाओं के बारे में जिनसे देश और दुनिया प्रभावित होगी।

साल 2025 में पक्ष और विपक्ष में बढ़ सकती है तनातनी
साल 2025 में ग्रहों की स्थिति को देखते हुए भारतीय राजनीति में सत्ता पक्ष और प्रभावशाली होते नजर आएंगे। साथ ही पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार तनातनी बढ़ती जाएगी। इसी के साथ आरोप प्रत्यारोप का स्तर और भी नीचे गिरता हुआ देखा जा सकता है।

अध्यात्म में बढ़ेगी लोगों की रुचि
ग्रहों के अलग-अलग युति योग होने से साल 2025 में लोगों में आक्रोश और क्षोभ बढ़ेगा। लोग अध्यात्म और धर्म कर्म की ओर अधिक रुचि लेंगे। इस साल देश में कई बड़े धार्मिक आयोजन देखने को मिलेंगे।

साल 2025 में लूटपाट की घटनाओं में हो सकती है वृद्धि
ग्रहों की स्थिति बता रही है कि देश के कई भागों में आवेश और उत्तेजना की वजह से जनता परेशान हो सकती है। लोगों के बीच में आपसी सामंजस्य का अभाव दिखेगा। सरकार कठोर नीतियां लाएगी बावजूद इसके लूटपाट और चोरी और आपराधिक घटनाओं वृद्धि होगी।

साल 2025 में राजनीतिक उठापटक दिखने को मिलेगी
साल 2025 में देश के कई भागों में बड़े राजनीतिक उठापटक दिखने को मिल सकती है। कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन घटनाएं हो सकती हैं। खासतौर जून से लेकर अक्टूबर का समय विचित्र हो सकता है जिसमें होने वाली घटनाओं से दुनिया को हैरानी हो सकती है। दरअसल, 15 मार्च से 11 जून तक खप्पर योग बन रहा है। इसके बाद 11 जुलाई से लेकर 7 अक्टूबर तक खप्पर योग बना रहेगा।

साल 2025 में अमेरिकी रुस के रिश्ते हो सकते हैं तनावपूर्ण
इस साल अमेरिका रूस के बीच रिश्ता और तनावपूर्ण होगा। पश्चिम एशिया और यूरोप में युद्ध की स्थिति गंभीर हो सकती है। मार्च और मई के महीने में अमेरिका, ईरान, लेबनान, सीरिया, इजरायल, चीन, सहित कई यूरोपीय देशों में स्थिति बेहद विकट हो सकती है जिससे विश्व राजनीति पर व्यापक असर दिखेगा।

साल 2025 में जलवायु परिवर्तन से बढ़ेंगी परेशानी
इस साल मई से जुलाई के बीच क्रूड ऑयल की कीमत में अचानक वृद्धि हो सकती है और कहीं अकाल तो कहीं पर जल प्रलय की स्थिति भी बन सकती हैं। क्रूड ऑयल में वृद्धि होने के साथ पेट्रोल डीजल के दाम में भी वृद्धि हो सकती है। गर्मी में और जलवायु परिवर्तन की वजह से भी जनता को परेशानी हो सकती है। जगह जगह कई तरह की प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं।

साल 2025 में आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है
इस साल सूर्य का प्रभाव अधिक होने के कारण। ज्योतिष ग्रंथों में इसका जिक्र किया गया है कि जिस वर्ष के भी सूर्य राजा होते हैं उस वर्ष लोगों को आंखों से संबंधित रोग होने की संभावनाएं अधिक होती हैं। वर्ष 2025 के राजा सूर्य होने के कारण इस आंखों से संबंधित रोगों में वृद्धि हो सकती है। हृदय रोगियों की संख्या में भी इस साल इजाफा होने की आशंका रहेगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...