20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedव्यक्ति को जीने का तरीका तब आता है जब उसका जीवन चला...

व्यक्ति को जीने का तरीका तब आता है जब उसका जीवन चला जाता है-संत श्री मुरलीधर जी महाराज

Published on

-भेल के जम्बुरी मैदान में श्रीराम कथा के दूसरे दिन शिव पार्वती विवाह , आज होगी श्रीराम जन्म की कथा

भोपाल

भेल के जम्बुरी मैदान में चल रही रामकथा में मानस वक्ता संत श्री मुरलीधर जी महाराज ने रामकथा के द्वितीय दिवस में शिव विवाह की कथा का वर्णन किया। महाराज ने पार्वती जी के छोटी उम्र में तप और भजन करने के प्रसंग को श्रोताओं के समक्ष रखते हुए कहा कि व्यक्ति को समय रहते भजन में लग जाना चाहिए क्योंकि जीवन का कोई पता नहीं जीवन कि क्षणभंगुरता इस बात की पर्याय है कि भजन करने का जो समय मिले वही उचित है क्योंकि बुढ़ापे में भजन नहीं हो पाते क्योंकि उस समय शरीर में व्याधि उत्पन्न हो जाती है.

इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीने का तरीका तब आता है जब उसका जीवन चला जाता है इसलिए कथाओं के माध्यम से हम अपने जीवन की सार्थकता को समझे और समय के साथ अपने जीवन को भक्ति और भजन के क्षेत्र में समर्पित करें। इससे पूर्व मानस पूजन के साथ आरंभ हुई कथा में सती के द्वारा प्रभु श्री राम का अपमान करने एवं सती के द्वारा उनकी परीक्षा लेने के कारण भगवान शिव ने सती का त्याग कर दिया लेकिन मरते हुए सती ने यही प्रार्थना की कि मुझे जन्म-जन्म में शिव ही पति रूप में मिले उसके पश्चात उनका जन्म हिमालय जी के यहां हुआ और उन्होंने अपने त्याग और तपस्या से भगवान शिव को पति रूप में पाया।

उसके पश्चात संत श्री मुरलीधर जी महाराज ने भगवान शिव और पार्वती की विवाह की बड़ी रोचक और प्रासंगिक कथा को श्रोताओं के समक्ष रखा जिसे सुनकर श्रोता आनंदित हो गए और शिव विवाह के अनेक रोचक प्रसंगों से कई बार श्रोताओं के चेहरे पर बहुत ही प्रसन्नता की झलक दिखी पूरा पाण्डाल श्रीराम के जयकारों एवं भूतभावन भोलेनाथ एवं माता पार्वती के जयकारों से गुजायमान हो गया सभी भक्तों के मुख पर खुशी की आभा देखने को मिली । पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था बुधवार कथा ठीक 12 बजे प्रारंभ होगी कल भगवान श्रीराम जानकी विवाह का चित्रण होगा।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...