11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedआमिर की मां जीनत को आया हार्ट अटैक, मुंबई के अस्पताल में...

आमिर की मां जीनत को आया हार्ट अटैक, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

Published on

आमिर खान की मां जीनत हुसैन को हार्ट अटैक आया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जीनत अपने पंचगनी स्थित घर में थीं जब उन्हें बड़ा हार्ट अटैक आया. दिवाली के समय पर आमिर अपनी मां के साथ थे. मां को हार्ट अटैक आने पर सुपरस्टार तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए थे. इस खबर की पुष्टि आमिर खान की पीआर टीम ने की है.

जीनत को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद से आमिर खान मां के साथ हैं. परिवार के अन्य लोग भी उनसे मिलने गए हैं. बताया जा रहा है कि एक्टर की मां की हालत अभी ठीक है. उनके वाइटल स्टेबल हैं और वह ट्रीट्मेन्ट को अच्छा रिस्पॉन्स दे रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और उनका परिवार इस बात का पूरा ध्यान रख रहा है कि इस बारे में पब्लिक में कोई जानकारी ना जाए.

आमिर खान को पिछली बार करण जौहर के चैट शो में देखा गया था. कॉफी विद करण सीजन 7 में आमिर, करीना कपूर के साथ पहुंचे थे. उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि उन्होंने अपने परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिताया. उन्होंने कहा था कि अब वह अपनी मां और बच्चों के साथ समय बिताते की भरपूर कोशिशें कर रहे हैं. अब वह अपनी जिंदगी में परिवार और रिश्तों को महत्व दे रहे हैं.

कुछ समय पहले मनाया था बर्थडे
कुछ समय पहले ही आमिर खान ने मां जीनत का जन्मदिन परिवार संग मनाया था. इस मौके का वीडियो भी वायरल हुआ था. इसमें आमिर के पूरे परिवार को साथ में खुशी से मां के स्पेशल दिन को सेलिब्रेट करते देखा गया था. जीनत हुसैन ने वीडियो में केक भी काटा था.

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो आमिर खान को पिछली बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था. उन्होंने इस फिल्म में एक पंजाबी शख्स का किरदार निभाया था, जो अपनी जिंदगी में कई चीजों का सामना करता है. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, मोना सिंह और एक्टर नागा चैतन्य थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन आमिर की मां ने इसे पसंद किया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...