17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedआरती सिंह ने पूल में पति के कंधे पर बैठ कर दिए...

आरती सिंह ने पूल में पति के कंधे पर बैठ कर दिए पोज, वीडियो देख भड़के यूजर्स एक्ट्रेस को सिखाने लगे संस्कार

Published on

कृष्णा अभिषेक का 30 मई को बर्थडे था, और इस खास मौके को उन्होंने पत्नी कश्मीरा, बहन आरती और बहनोई दीपक चौहान के साथ मनाया। करीब एक महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधीं आरती भाई के बर्थडे पर पति दीपक के साथ खूब मस्ती करती नजर आईं। उन्होंने न सिर्फ पूल गेम्स खेले, बल्कि साथ में स्विमिंग भी की। लेकिन न्यूली वेड आरती का ऐसा रूप कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया। उन्होंने आरती के कपड़ों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

Arti Singh ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई Krushna Abhishek के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक प्यारा वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने जश्न की सारी खूबसूरत यादों को कैद किया। आरती पति के साथ स्विमिंग पूल में अठखेलियां करतीं नजर आईं। वह कभी पति के कंधे पर बैठीं, तो कभी अंडरवॉटर स्विमिंग करतीं दिखीं।

यूजर्स भड़के- ऐसे कपड़े और वो भी भाई के सामने
आरती सिंह को जहां यूं मस्ती करते देख फैंस एक्साइटेड हो गए, वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। एक ने लिखा, ‘भाई के सामने ऐसे कपड़े?’ एक और यूजर ने लिखा, ‘भाई के सामने कोई भी बहन कैसे ऐसी ड्रेस पहन कर अपने पति के साथ रोमांस कर सकती है?’ एक और कमेंट था, ‘कपड़े तो सही पहन लेती, भाई के सामने, मर्यादा तो होनी चाहिए।’ मतलब आरती सिंह का ये वीडियो वाला पोस्ट इसी तरह के कमेंट्स से भरा पड़ा है। हर कोई उन्हें भाई के सामने ढंग के कपड़े पहने का सलीका सिखाता नजर आया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...