12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorized'आशिकी' एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने छोटी सी ड्रेस में किया ऐसा डांस,...

‘आशिकी’ एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने छोटी सी ड्रेस में किया ऐसा डांस, यूजर्स बोले- क्या घटियापन है?

Published on

नब्बे के दशक में फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बनीं अनु अग्रवाल इस वक्त अपने एक वीडियो लेकर चर्चा में हैं, जिसे कारण यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। अनु अग्रवाल ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह छोटी सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।अनु अग्रवाल ने वीडियो शेयर कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘जमकर पार्टी करना, जमकर मेहनत करना और मेडिटेशन मेरा मोटो है।’ लेकिन अनु अग्रवाल अपने पहने कपड़ों और डांस करने के तरीके के कारण यूजर्स के निशाने पर आ गईं।

यूजर्स ने सुनाया- बकवास और एकदम घटिया
एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बकवास है। प्लीज अनु अपनी क्लास मेनटेन रखो। हमें तुम ‘आशिकी’ में बहुत अच्छी लगी थीं। उसे बर्बाद मत करो।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘क्लासी बनो। ये क्या घटियापन है?’ एक और कमेंट है, ‘ये इतना चीप डांस क्यों कर रही है?’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये 2024 है 1990 नहीं मैडम। कब तुम बड़ी होगी और ये बच्चों का फ्रॉक पहनना बंद करोगी?’

1999 में हुआ था एक्सीडेंट, महीनेभर कोमा में रहीं
मालूम हो कि ‘आशिकी’ जैसी हिट के बाद अनु अग्रवाल ने कुछ और फिल्मों में काम किया था, पर वो नहीं चलीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। साल 1999 में अनु अग्रवाल का जानलेवा एक्सीडेंट हुआ, जिसके कारण वह 29 दिन तक कोमा में रही थीं और चेहरा भी बिगड़ गया था। इसके कारण अनु अग्रवाल की याददाश्त भी चली गई।

अनु अग्रवाल की चली गई थी याददाश्त, कुछ नहीं याद
एक इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने कहा था कि उन्हें अब ‘आशिकी’ के बाद का कुछ याद नहीं है। उन्होंने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से कहा था, ‘एक्सीडेंट के बाद जब मेरी याददाश्त चली गई तो मैंने फिल्म देखी। मेरी मां ने फिल्म चलाई, लेकिन मैं इससे बिल्कुल भी जुड़ नहीं पाई। मैं स्क्रीन पर मौजूद लड़की से खुद को जोड़ नहीं पाई।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा था, ‘मेरी मां कहती रहीं कि ये तुम हो। मैं बस एक बच्चे की तरह इसे देखता रही, लेकिन मैं कनेक्ट नहीं कर सकी। उस समय ‘आशिकी 2′ आ गई थी, इसलिए उन्होंने मुझे वो फिल्म भी दिखाई, पर मुझे कुछ समझ नहीं आया।’

Latest articles

एनटीपीसी विंध्याचल को मिला प्रतिष्ठित ‘सीआईआई नेशनल एचआर एक्सीलेंस अवार्ड’

भोपाल एनटीपीसी लिमिटेड के विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन ने अपनी प्रगतिशील और जन-केंद्रित मानव...

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस...

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का असर, देश में गैस की किल्लत बढ़ी

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत...

निगम ने भेल क्षेत्र के कल्पना नगर कम्यूनिटी हॉल को कब्जे से मुक्त कराया

भोपाल नगर निगम ने कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल को वर्षों से चले आ रहे...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...