8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedएक्टर पिता ने मॉडल बेटी संग खिंचवाई इंटिमेट फोटो, लोग बोले- घटिया!

एक्टर पिता ने मॉडल बेटी संग खिंचवाई इंटिमेट फोटो, लोग बोले- घटिया!

Published on

नई दिल्ली,

मॉडल बेटी के साथ फोटो के लिए पोज करने की वजह से एक एक्टर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं. यूजर्स बाप-बेटी की फोटो को प्रोवोकेटिव और इंटीमेट बता रहे हैं.सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो अमेरिकी स्टार हैरी हैमलिन और उनकी बड़ी बेटी डेलिलाह हैमलिन की है. एक फोटो में पिता-बेटी के साथ उनकी स्टार पत्नी लिसा रिन्ना भी दिखती हैं. दरअसल, यह फोटो पिछले महीने की है. इसे न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान क्लिक किया गया था.

हैरी और डेलिलाह की फोटो को हाल ही में एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इस पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. फोटो में 70 साल के एक्टर, 24 साल की मॉडल बेटी के बहुत करीब खड़े दिखते हैं. फोटो में एक्टर बेटी की कमर को पकड़े हैं.फोटो में डेलिलाह कैमरा को अलग अंदाज में घूरती दिखती हैं. वहीं पिता रोमांटिक अंदाज में बेटी के साथ पोज देते हैं.

इंस्टाग्राम यूजर @iliveforbravo ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा- मैं पिता के साथ ऐसे पोज नहीं करती. पोस्ट पर लोग पिता-बेटी को निशाने पर लेते दिखे. एक यूजर ने लिखा- यह बहुत इंटीमेट लगा रहा है. दूसरे ने लिखा- यह गलत है. तीसरे ने लिखा- ये घटिया है. चौथे ने लिखा- यह बहुत अजीब है.

एक्टर और मॉडल बेटी की इस फोटो के लिए ज्यादातर लोगों के कमेंट निगेटिव ही आ रहे हैं. लोग दोनों की पोज पर हैरानी जताते दिखे. हालांकि, कुछ लोगों ने फोटो पर निगेटिव कमेंट्स को गलत भी बताया.

एक यूजर ने लिखा- पिता एक्टर हैं और बेटी मॉडल. इसमें (फोटो) कौन सी बड़ी बात है! दूसरे ने लिखा- मुझे नहीं लगता कि इस फोटो में कुछ भी गलत है लेकिन फिर भी…बता दें कि अगस्त महीने में ही 70 साल के हैरी ने 59 साल के रिन्ना के साथ शादी की 25वीं सालगिरह मनाई थी. कपल की 21 साल की एक और बेटी भी है. उनका नाम अमेलिया हैमलिन है और वह भी एक मॉडल हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...