13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedएक्टर मामूकोया का हार्ट अटैक से निधन, फुटबॉल के मैदान में अचानक...

एक्टर मामूकोया का हार्ट अटैक से निधन, फुटबॉल के मैदान में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे

Published on

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज मलयालम एक्टर मामूकोया अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार को हार्ट अटैक से उनकी जान चली गई। वो 77 साल के थे। उन्हें सोमवार को केरल के कोझिकोड में हॉस्पिटल में तब एडमिट कराया गया था, जब वो Kalikavu जिले में एक फुटबॉल टूर्नामेंट अटेंड करने गए थे और वहां अचानक गिर पड़े थे। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से इंडस्ट्री गमगीन है। पृथ्वीराज सुकुमारन से लेकर दुलकर सलमान सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की है। जानकारी के मुताबिक, मामूकोया को फुटबॉल टूर्नामेंट में फैंस ने घेर लिया था। तभी उन्हें अचानक बेचैनी होने लगी थी। वो वहीं पर बदहवास होकर जमीन पर गिर गए थे। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

सिलेब्स हुए गमगीन, सोशल मीडिया पर जताया दुख
पृथ्वीराज सुकुमारन ने Mamukkoya के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर करते हुए रुला देने वाला ट्रिब्यूट दिया है। उन्होंने लिखा, ‘शांति से आराम करें मामुककोया सर! आपके साथ कई बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने का सौभाग्य मिला। लेकिन आपको Kuruthi में ‘मूसा’ के किरदार में इतने करीब से देखना एक ऐसी याद होगी जिसे मैं हमेशा के लिए संजो कर रखूंगा! #Legend’

दुलकर सलमान हुए इमोशनल
दुलकर सलमान ने भी ट्विटर पर मामूकोया को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने उनकी फोटो शेयर की और दिल टूटने वाला इमोजी बनाया।

400 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
मामूकोया को ‘गांधीनगर सेकेंड स्ट्रीट’, ‘पट्टानप्रवेशम’ और ‘वडक्कुनोक्कियांत्रम’ सहित अन्य फिल्मों में उनके काम के लिए याद किया जाएगा। एक्टर ने अपने शानदार करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उनकी हाल के कुछ प्रोजेक्ट्स में मीनल मुरली और कुरुथी शामिल हैं।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...