11 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedपंचतत्व में विलीन हुए एक्टर सतीश कौशिक, इतिहास में दर्ज हो गई...

पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर सतीश कौशिक, इतिहास में दर्ज हो गई ‘कैलेंडर’ की यह आखिरी तारीख

Published on

एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार वर्सोवा स्थित श्मशान घाट में रात 8:15 बजे किया गया। कभी ‘पप्पू पेजर’ तो तभी ‘कैलेंडर’ तो कभी ‘मुत्थू स्वामी’ बनकर जिस चेहरे ने हर किसी को हंसाया, वह हंसी और वह चेहरा हमेशा के लिए शांत हो गया। अब न तो वह हंसी फिर कभी सुनाई देगी और न ही वह चेहरा फिर कभी नजर आएगा। 66 वर्षीय सतीश कौशिक के निधन की खबर मिलते ही पूरा बॉलीवुड बुरी तरह हिल गया था। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं हैं।

सतीश कौशिक के निधन की खबर उनके अजीज दोस्त Anupam Kher ने ट्विटर पर दी थी। खबर मिलते ही रिश्तेदार और दोस्तों का सतीश कौशिक के घर आना-जाना शुरू हो गया। सतीश कौशिक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पत्नी और एक 11 साल की बेटी है। दोनों की संभालना बहुत मुश्किल हो रहा है।

सलमान समेत अंतिम विदाई देने पहुंचे ये सेलेब्स
दोस्त सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने के लिए अनुपम खेर, जावेद अख्तर, ईला अरुण, अन्नू कपूर समेत रणबीर कपूर, रजा मुराद और बोनी कपूर समेत तमाम हस्तियां पहुंचीं। सलमान खान भी सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। सलमान का भी दिल बुरी तरह टूट गया है। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखा। सलमान ने अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम किया था।

यार की अंतिम विदाई पर खूब रोए अनुपम खेर
दोस्त के जाने से अनुपम खेर बुरी तरह टूट गए। जब वह सतीश कौशिक के घर पहुंचे तो फफक-फफककर रो पड़े। तब अभिषेक बच्चन ने उन्हें गले लगाकर शांत कराया। लेकिन अंतिम यात्रा शुरू हुई तो फिर अनुपम खेर फफक पड़े। अपने यार को यूं जाता देख अनुपम खेर फूट-फूटकर रो पड़े। उन्हें संभालना भी मुश्किल हो गया था। अनुपम खेर श्मशान घाट तक दोस्त सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर के साथ एम्बुलेंस में बैठकर गए और सारे रास्ते रोते रहे।

हंसते हुए पपाराजी को कहा था गुडबाय
सतीश कौशिक का वो हंसता-मुस्कुराता चेहरा अभी भी आंखों के आगे घूम रहा है। जिंदगी कितनी बेवफा है और किस कदर यह बेवफा हो सकती है, दोनों ही चीजें सतीश कौशिक के मामले में देखने को मिली हैं। सतीश कौशिक ने 7 मार्च को दोस्तों और परिवार के साथ खूब होली खेली और इंजॉय किया था। वह पपाराजी से भी मिले थे और सबको हंसते हुए होली विश कर गुडबाय भी कहा था। तब किसे पता था कि यह सतीश कौशिक का आखिरी गुडबाय और आखिरी होली होगी। अब सतीश कौशिक की वो सारे आखिरी पल, वो सारे किस्से फैन्स को रुला रहे हैं।

कैसे हुई सतीश कौशिक की मौत?
सतीश कौशिक ने 7 मार्च को शबाना आजमी और जावेद अख्तर के घर धूमधाम से होली मनाई और 8 मार्च को दिल्ली में परिवार के साथ होली मनाई। लेकिन 9 मार्च की सुबह अचानक ही उनके निधन की खबर आ गई। बताया गया कि सतीश कौशिक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। 9 मार्च को ही सतीश कौशिक का पोस्टमॉर्टनम दिल्ली के हरिनगर स्थित दीन दयाल अस्पताल में किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को एयर बस से मुंबई अंतिम दर्शन के लाया गया। शाम साढ़े पांच बजे के आसपास सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके आवास पहुंचा।

यार के पार्थिव शरीर संग एम्बुलेंस में साथ गए अनुपम खेर
साढ़े 6 बजे के आसपास उनकी अंतिम यात्रा की तैयारियां शुरू हुईं। सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एम्बुलेंस में उनके घर से वर्सोवा वाले श्मशान घाट तक ले जाया गया। एम्बुलेंस पर आगे सतीश कौशिक की एक तस्वीर लगी थी, जिसमें उनका हंसता चेहरा तक हर किसी की आंखों से आंसू बह निकले। ‘यारों का यार’ कहे जाने वाले सतीश कौशिक की कभी यूं विदाई होगी, किसी ने सोचा नहीं था।

मैनेजर ने बताया कैसे बिगड़ी तबीयत
सतीश कौशिक जब दिल्ली के फार्महाउस पर थे तो तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। सतीश कौशिक के मैनेजर के मुताबिक, एक्टर पुष्पांजलि के फार्महाउस पर पार्टी कर रहे थे। तभी देर रात सतीश कौशिक को सांस लेने में परेशानी हुई। उन्होंने तुरंत ही मैनेजर को बुलाया और इस बारे में बताकर तुरंत ही हॉस्पिटल चलने की बात कही। मैनेजर के मुताबिक, वो तभी सतीश कौशिक को लेकर गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन एक्टर ने गेट पर ही दम तोड़ दिया। भले ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस इस केस की जांच में जुट गई है।

 

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...