9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedएक्ट्रेस आकांक्षा सुसाइड केस: समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस, मुंबई-पटना में...

एक्ट्रेस आकांक्षा सुसाइड केस: समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस, मुंबई-पटना में छापेमारी

Published on

वाराणसी,

भोजपुरी अभिनेत्री आकांशा दुबे सुसाइड मामले में पुलिस ने गायक समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. पुलिस को समर सिंह के विदेश भागने का शक है. समर सिंह की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी भी जारी है. मुंबई, पटना के अलावा वाराणसी और आजमगढ़ में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी समर सिंह तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है.

इस बीच वाराणसी के सारनाथ थाने पर आकांक्षा दुबे के लिए इंसाफ मांगने के लिए उनकी मां और भाई के साथ दर्जनों समर्थक और परिजन पहुंचे हैं. पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. मां ने समर सिंह और उसके भाई पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि दोनों मिलकर मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे. उन्होंने समर सिंह को फांसी देने की की है.

मां ने योगी सरकार से की ये मांग
इससे पहले आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा, ‘मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं. समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए. वो आत्महत्या नहीं कर सकती. संजय सिंह और समर सिंह ने मिलकर उसे मारा है. पहले भी वो बताती थी कि समर उसे बहुत टॉर्चर करता था. किसी के साथ काम नहीं करने देता था. कहता था खाली मेरे साथ काम करो.’

वहीं आकांक्षा दुबे के पिता ने कहा, ‘आकांक्षा उनकी बेटी नहीं, बेटा थी. वही परिवार चलाती थी.’ साथ ही पिता ने आरोप लगाया कि भोजपुरी सिंगर समर सिंह सिर्फ अपने साथ काम करने का दबाव आकांक्षा पर बनाता था. आकांक्षा दुबे के परिवार के अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने की अपील की है.

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली थी. आकांक्षा होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरी थीं. जब सुबह बहुत देर तक वो अपने कमरे से बाहर नहीं आईं, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी. पुलिस ने मास्टर चाबी की मदद से कमरे को खोला तो आकांक्षा दुबे का शव को पंखे से लटका पाया था. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

29 मार्च को एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई थी. पुलिस ने बताया था कि एक्ट्रेस की मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई है. उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए. हालांकि पुलिस ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह का इस मामले में हाथ होने का शक भी जताया. पुलिस के मुताबिक, जांच में पाया गया है कि आकांक्षा दुबे और भोजपुरी सिंगर समर सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में थे.

दोनों वाराणसी के टकटकपुर इलाके में स्थित समर सिंह के घर में साथ रहते थे. पुलिस ने संभावना जताई कि किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ होगा. इस वजह से आकांक्षा डिप्रेशन में आ गई होंगी और उन्होंने सुसाइड का कदम उठाया होगा. पुलिस की मानें तो समर की वजह से आकांक्षा पर मेंटल दबाव पड़ा होगा.

कौन है आकांक्षा दुबे?
आकांक्षा, भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं. आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं. उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था. बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था. इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं.

मुंबई में पढ़ाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था. 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था. यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया. हालांकि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था. आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था. फिल्मों के अलावा आकांक्षा ने म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...