9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedएक्ट्रेस और मॉडल शिवानी सिंह की सड़क हादसे में मौत, दोस्त के...

एक्ट्रेस और मॉडल शिवानी सिंह की सड़क हादसे में मौत, दोस्त के साथ बाइक पर थीं सवार, CCTV की मदद से जांच शुरू

Published on

25 साल की एक्ट्रेस और मॉडल की बांद्रा में सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मॉडल की पहचान शिवानी सिंह के तौर पर हुई है। वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठकर जा रही थीं।बांद्रा पश्चिम के अंबेडकर रोड के कलंत्री स्क्वायर से गुजरने के दौरान उनकी बाइक को एक डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में डंपर के पहिए के नीचे शिवानी आ गईं जबकि उनका दोस्त थोड़ी दूर पर जाकर गिर गया। दोनों को घायल अवस्था में भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां शिवानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कहां रहती थीं शिवानी?
शिवानी मालाड में रहती थीं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी थीं। उनके दोस्त का पैर फ्रैक्चर हो गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक के दोस्त ने हेलमेट पहना हुआ था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने नशा नहीं किया था। नशे का कोई लक्षण नहीं दिखा है। फरार डंपर चालक को सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश जारी है। डंपर जब्त कर लिया गया है।

मुंबई में हिट एंड रन केस
बता दें कि मुंबई में हिट एंड रन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और लगातार शहर में ट्रैफिक की सुरक्षा और नियमों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क नियमों का पालन करना चाहिए और दुर्घटना के मामलों में पुलिस को तुरंत सूचित करें। वहीं, पुलिस ने ये भी कहा है कि वे जल्द ही आरोपी को पकड़कर सजा दिलवाएंगे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...