19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorized200 करोड़ की ठगी केस में ईडी के बुलावे पर नहीं पहुंचीं...

200 करोड़ की ठगी केस में ईडी के बुलावे पर नहीं पहुंचीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस

Published on

नई दिल्ली,

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पेश होने के लिए समन भेजा था. लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री इस पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर नहीं पहुंचीं. ईडी ने एक्ट्रेस को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था.

38 वर्षीय श्रीलंकाई मूल की एक्ट्रेस से जांच एजेंसी इस मामले में पहले भी पूछताछ कर चुकी है. आरोप है कि ठग सुकेश ने फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर शिविंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह को कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये का चूना लगाया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस जैकलीन को पहले से थी और इसमें उन्हें भी फायदा मिला था. ईडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ठग सुकेश चंद्रशेखर ने इस धोखाधड़ी से कमाए गए पैसे से एक्ट्रेस को कई महंगे गिफ्ट दिए थे.

क्यों भेजा गया नया समन
सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच में एजेंसी को कुछ ‘नए’ इनपुट मिले थे, जिसके चलते उन्होंने एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए समन जारी किया था. जैकलीन की लीगल टीम ने ईडी अधिकारियों से मुलाकात की और कहा कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण एक्ट्रेस पूछताछ के लिए नहीं आ सकेंगी. ईडी इस मामले में जल्द ही नया समन जारी कर सकती है.

जैकलीन पर क्या हैं आरोप
जांच एजेंसी ने 2022 में दायर अपनी चार्जशीट में कहा था कि एक्ट्रेस को सुकेश की ठगी के बारे में सारी जानकारी थी लेकिन इसके बावजूद वो उससे कीमती सामान, आभूषण और महंगे गिफ्ट लेती रहीं. इस मामले में ईडी ने जैकलीन से करीब 5 बार पूछताछ की है. लेकिन अभिनेत्री ने हमेशा कहा है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें चंद्रशेखर की कथित आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

जेल से एक्ट्रेस को लेटर लिखता है सुकेश
जैकलीन भले ही सुकेश से अपने रिश्ते को नकारती रहीं हों, लेकिन सुकेश जेल में रहने के बावजूद एक्ट्रेस से अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूकता है. वह जेल से कई लेटर लिख चुका है. हाल ही में लिखे अपने लेटर में सुकेश ने जैकलीन के आने वाले बर्थडे के लिए उन्हें बधाई दी है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...