11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedएक्ट्रेस उर्मिला कानिटकर एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी, कार ने दो लोगों...

एक्ट्रेस उर्मिला कानिटकर एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी, कार ने दो लोगों को कुचला, एक की हुई मौत

Published on

मराठी एक्ट्रेस उर्मिला कानिटकर उर्फ उर्मिला कोठारी का 27 दिसंबर की शाम घातक एक्सीडेंट हो गया। इसमें जहां एक्ट्रेस को चोट आई, वहीं एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्मिला कानिटकर काम से वापस आ रही थीं और वह कार में थीं, जिसे ड्राइवर चला रहा था।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने अचानक ही कंट्रोल खो दिया और कार से पोइसर मेट्रो स्टेशन के पास दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। उर्मिला को भी चोट आई और अभी वह अस्पताल में हैं, जहां इलाज चल रहा है। घटना 27 दिसंबर की रात 12.45 बजे कांदिवली ईस्ट की है।

ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज, 1 की मौत, मरते-मरते बचीं उर्मिला
‘टाइम्स नाऊ’ के मुताबिक, समता नगर पुलिस स्टेशन में ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, कार के अंदर रखे एयरबैग की वजह से उर्मिला कानिटकर मरते-मरते बचीं। हालांकि, एक बड़े हादसे के कारण उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

तेज रफ्तार में थी कार, पुलिस ने बताया
पुलिस ने यह भी बताया कि कार पूरी रफ्तार में थी और पोइसर मेट्रो स्टेशन के पास दो मेट्रो कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस घटना ने वाकई सभी को सदमे में डाल दिया है। उर्मिला कानिटकर की बात करें तो उन्होंने ‘दुनियादारी’ और ‘शुभमंगल सावधान’ जैसी मराठी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक्टर महेश कोठारी के बेटे आदिनाथ कोठारी से शादी की।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...