13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorized65,41,37,20,800 रुपये कर्ज ले रहा है अडानी ग्रुप, यह हिंडनबर्ग का असर...

65,41,37,20,800 रुपये कर्ज ले रहा है अडानी ग्रुप, यह हिंडनबर्ग का असर है या बात कुछ और है?

Published on

नई दिल्ली

शेयरों की कीमतों में रिकवरी के चलते अडानी ग्रुप को कर्ज देने के लिए अब बैकों की लाइन लग रही है। ग्रुप को लोन देने वाले बैंकों की संख्या 18 से बढ़कर 25 हो गई है। गुरुवार को एक और बड़ी खबर सामने आई है। अडानी ग्रुप अपने न्यू ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 800 मिलियन डॉलर (करीब 6500 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना बना रहा है। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद यह अडानी ग्रुप का सबसे बड़ा कर्ज हो सकता है। इस कर्ज के लिए गौतम अडानी की अगुवाई वाला ग्रुप कई बैंकों से बात कर रहा है।

इन बैंकों से चल रही बातचीत
अडानी ग्रुप यह कर्ज न्यू ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए ले रहा है। सूत्रों के अनुसार, ग्रुप इस कर्ज के लिए दुनिया के दिग्गज बैंकों से बात कर रहा है। इन बैंकों में डीबीएस बैंक लिमिटेड, सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन, मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप और स्टैंडर्ड चार्टर्ड शामिल हैं। यह कर्ज 700 से 800 मिलियन डॉलर का हो सकता है। हालांकि, अभी कर्ज का आकार फाइनल नहीं हुआ है। यह थोड़ा कम-ज्यादा हो सकता है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट से करीब 100 अरब डॉलर का नुकसान
अडानी ग्रुप के बारे में बीती 24 जनवरी को यूएस शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर 80 फीसदी तक गिर गए थे। ग्रुप की कपनियों की मार्केट वैल्यू करीब 100 अरब डॉलर गिर गई थी। हालांकि, अब इनमें कुछ रिकवरी आई है। अडानी ग्रुप ने बार-बार हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से नकारा है। अब ग्रुप के किसी भी प्रोजेक्ट की फाइनेंसिंग के लिए कर्ज देना बैंकों के बढ़ते कंफर्ट को दिखाता है।

मिले-जुले रहे अडानी ग्रुप के शेयर
अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार को 0.25 फीसदी बढ़कर 1852.65 रुपये पर बंद हुआ है। अडानी पोर्ट का शेयर 0.74 फीसदी गिरकर 659.75 रुपये पर बंद हुआ है। अडानी पावर का शेयर 1.47 फीसदी गिरकर 214.15 रुपये पर बंद हुआ है। अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 0.57 फीसदी गिरकर 981.65 रुपये पर बंद हुआ है। अडानी ग्रीन का शेयर 0.83 फीसदी गिरकर 916.95 रुपये पर बंद हुआ है। अडानी टोटल का शेयर 0.44 फीसदी गिरकर 916.20 रुपये पर बंद हुआ है। वहीं, अडानी विल्मर का शेयर 0.22 फीसदी गिरकर 402.20 पर बंद हुआ है।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...